{"_id":"6abbf85c55aa3a646202a8a4","slug":"the-corporation-will-lodge-an-fir-against-the-building-material-supplier-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81406-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा निगम
विज्ञापन
सिही गांव में बोरवेल में गिरने से बच्ची की मौत पर नगर निगम सख्त, सप्लायर की लापरवाही से बोरवेल का ढक्कन टूटने की आशंका
केशव भारद्वाज
फरीदाबाद। सिही गांव में नगर निगम की जमीन पर खुले पड़े बोरवेल में गिरने से बच्ची की मौत के मामले में अब नगर निगम प्रशासन बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी कर रहा है। निगम अधिकारियों के अनुसार, बोरवेल पहले बंद था और उसके ऊपर गेटवॉल लगाकर इसे सुरक्षित किया गया था। आशंका है कि बोरवेल के ऊपर बिल्डिंग मैटेरियल रखे जाने और उसे अर्थमूवर मशीन से ट्रॉली में भरने के दौरान ढक्कन क्षतिग्रस्त हुआ होगा और बोरवेल खुल गया होगा।
नगर निगम की जमीन पर बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर ने निर्माण सामग्री डाली हुई थी। इसी स्थान पर पानी की टंकी से संबंधित पुराना बोरवेल मौजूद था। निगम अधिकारियों का कहना है कि बोरवेल को पहले बंद किया गया था, लेकिन उसके ऊपर लगातार बिल्डिंग मैटेरियल रखा जा रहा था। इसी दौरान मशीन से सामग्री उठाते समय बोरवेल का ढक्कन टूटने की आशंका है। इसके बाद बोरवेल खुला रह गया और हादसा हो गया।
नगर निगम प्रशासन अब पूरे मामले में सप्लायर की भूमिका और उसकी लापरवाही की जांच कर रहा है। निगम सूत्रों के अनुसार, संबंधित सप्लायर के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही नगर निगम की जमीन पर कब्जे की स्थिति में इस्तेमाल हो रहे इस प्लॉट को भी जल्द खाली कराया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन
शुक्रवार तक आएगी जांच रिपोर्ट
नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने हादसे की जांच के लिए मुख्य अभियंता विवेक गिल, संयुक्त आयुक्त राजेश कुमार और अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी हादसे के कारणों और इसमें हुई लापरवाही की जांच करेगी। अधिकारियों के अनुसार, कमेटी शुक्रवार तक अपनी रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौंपेगी। इसके बाद मुख्य अभियंता अपनी रिपोर्ट नगर निगम आयुक्त को देंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
इस मामले में बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर की लापरवाही नजर आ रही हैै। सप्लायर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। निगम प्रशासन ने तो गत वर्ष ही सारे बोरवेल की जांच कर ढक्कन लगवा दिए थे। इस मामले में निगम की लापरवाही नहीं है। वहीं शुक्रवार तक जांच रिपोर्ट तैयार होने की उम्मीद है
- विवेक गिल, मुख्य अभियंता, नगर निगम