फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The corporation will get videography done before removing encroachment, if it is done again the shop will be sealed

Faridabad News: निगम अतिक्रमण हटाने से पहले कराएगा वीडियोग्राफी, दोबारा किया तो सील होगी दुकान

Wed, 09 Apr 2025 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The corporation will get videography done before removing encroachment, if it is done again the shop will be sealed
अतिक्रमण हटाने के तुरंत बाद ही लग जाती हैं रेहड़ियां , नगर निगम शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम के अतिक्रमण हटाने के कुछ समय बाद ही वापस दुकानदार और रेहड़ी-पटरी वाले अतिक्रमण कर लेते हैं। इससे निपटने के लिए नगर निगम अब जल्द ही शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाएगा। अभियान से पहले और बाद में निगम पूरे बाजार की वीडियोग्राफी कराएगा। दोबारा अतिक्रमण हुआ तो अतिक्रमण कराने वाली दुकानदारों की दुकानें सील की जाएंगी।

शहर के बाजारों के बाहर रेहड़ी-पटरी, दुकानों को आगे बढ़ाना, सड़कों के आगे वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में अधिकतर रास्तों पर जाम ही लगा रहता है। आलम यह रहता है कि वाहन चालकों और पैदल निकलने वाले यात्रियों को जाम में फंसना पड़ता है। इससे समय और ईंधन की बर्बादी होती है। साथ ही पर्यावरण प्रदूषण का भी शहरवासियों को सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

---
अतिक्रमण अभियान में नहीं मिल रही खास सफलता
नगर निगम की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है लेकिन बाजारों में सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार और रेहड़ी-पटरी वाले सचेत हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही दस्ता बाजार में आता है और कुछ आगे की दुकानों पर कार्रवाई होती है तो अन्य सभी सचेत हो जाते हैं। अधिकतर दुकानदार बाहर रखे सामान को अंदर दुकानों में समेटकर दुकान बंद कर लेते हैं। टीम के जाने के कुछ देर बाद ही वह दोबारा से सड़क तक कब्जा कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वीडियोग्राफी से हल की जाएगी समस्या
नगर निगम शहर के व्यस्ततम बाजारों और जाम लगने वाले क्षेत्रों की वीडियोग्राफी कराएगा। अभियान चलाने के कुछ समय बाद दोबारा से वीडियोग्राफी कराई जाएगी। अब दोबारा से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों काे वीडियोग्राफी के माध्यम से चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद उन दुकानों की सीलिंग की जाएगी।

---

शहर के कई बाजारों और सड़कों पर जाम लगने की बड़ी समस्या का कारण अतिक्रमण है। अब नगर निगम इससे निपटने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ बड़े अभियान चलाएगा। शहर को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाकर रास्तों को जाम से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए वीडियोग्राफी और जिम्मेदार दुकानदारों की दुकानों की सीलिंग भी जाएगी।
हितेंद्र शर्मा, संयुक्त आयुक्त नगर निगम फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed