फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The corporation will appoint 'Swachhata Gyan Sahayaks' (Sanitation Knowledge Associates) for the sanitation system.

Faridabad News: सफाई व्यवस्था के लिए निगम नियुक्त करेगा स्वच्छता ज्ञान सहयोगी

Tue, 29 Sep 2026 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The corporation will appoint 'Swachhata Gyan Sahayaks' (Sanitation Knowledge Associates) for the sanitation system.
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत निगम कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और इससे जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों की क्षमता बढ़ाने के लिए नगर निगम प्रशासन स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने वाला है। इसके लिए 68 लाख रुपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
इसके लिए निगम ने स्वच्छता ज्ञान सहयोगी के चयन के लिए टेंडर जारी किया है। यह एजेंसी निगम अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों और स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े अन्य हितधारकों को प्रशिक्षण देगी।
विज्ञापन


नगर निगम के ठोस कचरा प्रबंधन शाखा की ओर से जारी टेंडर के अनुसार चयनित एजेंसी केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय से सूचीबद्ध होनी अनिवार्य होगी। एजेंसी को स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत क्षमता निर्माण से संबंधित कार्य करना होगा। इसका उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों की कार्यक्षमता बढ़ाना है। छह अक्तूबर के बाद निगम प्रशासन प्रशिक्षण कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के अनुसार चयनित स्वच्छता ज्ञान सहयोगी के माध्यम से सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी स्वच्छता प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। इससे शहर में ठोस कचरा प्रबंधन और स्वच्छता संबंधी कार्यों को अधिक प्रभावी तरीके से लागू करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed