फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The corporation is preparing a plan for the electricity system keeping in view the future.

Faridabad News: भविष्य को देखते हुए बिजली व्यवस्था का प्लान तैयार कर रहा निगम

Mon, 24 Nov 2025 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The corporation is preparing a plan for the electricity system keeping in view the future.
2035 तक जीरो कटौती का लक्ष्य, नए सब-स्टेशन और स्मार्ट नेटवर्क से मिलेगी राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले के लोगों के लिए बिजली व्यवस्था को भविष्य को देखते हुए तैयार किया जा रहा है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अगले एक दशक में शहर की सप्लाई व्यवस्था को पूरी तरह बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम 2035 तक के लिए एक विस्तृत पावर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम प्लान तैयार कर रहा है जिसमें फरीदाबाद को प्राथमिकता दी गई है। बढ़ती जनसंख्या, उद्योग और गर्मी के कारण बढ़ रहे लोड को संभालने के लिए योजना पर काम किया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार निगम क्षेत्र में बिजली की 24 घंटे की अधिकतम मांग 272 लाख यूनिट के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी है। फरीदाबाद गुरुग्राम के बाद दक्षिण हरियाणा का सबसे बड़ा बिजली उपभोक्ता है। जानकारों का कहना है कि एसी और औद्योगिक इकाइयों के बढ़ने से खपत हर साल लगभग 10 प्रतिशत बढ़ रही है। 2021-22 में जहां क्षेत्र की कुल खपत 522 करोड़ यूनिट थी वहीं 2024-25 तक इसके 661 करोड़ यूनिट तक पहुंचने का अनुमान है। बढ़ती मांग को देखते हुए निगम नेटवर्क को मजबूत कर रहा है।
विज्ञापन



नए 33 केवी सब-स्टेशन और मजबूत फीडर से बढ़ेगी क्षमता

2035 योजना का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा फरीदाबाद में 33 केवी सब-स्टेशनों का विस्तार है। अधिकारियों के अनुसार सरकार ने निगम को विस्तृत प्लान भेजने के निर्देश दिए हैं। फरीदाबाद के कई इलाकों में लोड तेजी से बढ़ रहा है जिसके लिए नए सब-स्टेशन और अतिरिक्त फीडर बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाखों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ


परियोजना के पूरी होने से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे गर्मियों में होने वाली बिजली कटौती पर काफी हद तक रोक लगेगी। वहीं लोगों को लो वोल्टेज की समस्या का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। जिले में मौजूद ट्रांसफार्मरों पर लोड भी कम हो जाएगा। वहीं लोगों के साथ उद्योगों को भी बिना रुकावट बिजली सप्लाई मिल सकेगी। बिजली की समस्या न होने पर बार बार उपकरण खराब होने की परेशानी भी नहीं होगी।

ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से बढ़ रही है खपत

निगम के इंजीनियर बताते हैं कि सूरजकुंड रोड, सेक्टर 21-28, ओल्ड फरीदाबाद, तिगांव बेल्ट, बल्लभगढ़ औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर 58-59 और ग्रामीण इलाकों में मांग में तेजी से बढ़ रही है। इन्हें प्राथमिकता सूची में रखा गया है।

फरीदाबाद में बिजली कटौती खत्म होने की उम्मीद

2035 तक निगम का लक्ष्य फरीदाबाद को लगभग जीरो लोड शेडिंग वाला शहर बनाना है। अगर निगम इस लक्ष्य को पूरा कर लेता है तो लोगों के जीवन स्तर में काफी सुधार आएगा। वहीं बिजली को लेकर मिलने वाली शिकायतों में भरी गिरावट आएगी।


स्मार्ट मीटर और सोलर पर निर्भर होगा आने वाला समय

निगम शहर में स्मार्ट मीटर स्थापना को तेज कर रहा है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को अपनी खपत का रियल टाइम डेटा मिलेगा और बिलिंग में किसी भी तरह का भ्रम नहीं रहेगा। वहीं बिजली चोरी पर भी लगाम लगेगी इससे गुणवत्ता और बेहतर हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पीएम सूर्य घर योजना के तहत फरीदाबाद में तेजी से रूफटॉप सोलर लगाए जा रहे हैं। इससे शहर के दिन के समय वाले लोड में भारी कमी आएगी और गर्मियों में ट्रांसफॉर्मरों पर दबाव भी घटेगा।

विकास के नए दौर की शुरुआत

2035 का यह पावर मैप फरीदाबाद को बिजली कटौती, पुरानी केबलिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से लगभग पूरी तरह मुक्त कर सकता है। मजबूत सब-स्टेशन, स्मार्ट मीटर, सोलर नेटवर्क और नए फीडरों के साथ शहर अगले 10 वर्षों में काफी विकसित हो जाएगा।




लोगों की सुविधा के लिए निगम तेजी से काम कर रहा है। आने वाले समय में इस परियोजना पर भी काम शुरू हो जायेगा। - अधीक्षण अभियंता जितेंद्र कुमार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed