{"_id":"6abac185ff34e041700b9c2f","slug":"the-congress-burnt-an-effigy-of-the-chief-election-commissioner-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81309-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
विज्ञापन
फरीदाबाद। कांग्रेस पार्टी ने हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश के नेतृत्व में सोमवार को सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
कांग्रेसी कार्यकर्ता सेक्टर-12 पेट्रोल पंप पर एकत्रित हुए और वहां से पैदल चलते हुए हाथों में झंडा लेकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाते हुए जिला लघु सचिवालय पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया गया। इस प्रदर्शन में हिसार के सांसद के अलावा पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुवीर तेवतिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, पूर्व प्रत्याशी रोहित नागर आदि मौजूद थे। इस मौके पर हिसार के सांसद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर वोट चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि उस समय लोगों के मन में सवाल था कि राहुल गांधी किन आधारों पर यह बात कह रहे हैं, लेकिन अब चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों के सामने आने के बाद कांग्रेस के सवाल और गंभीर हो गए हैं। जयप्रकाश ने एसआईआर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के तीन सदस्यों में से दो चुनाव आयुक्तों की ओर से कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं को लेकर आपत्तियां सामने आई हैं। कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भाजपा के साथ मिलीभगत कर हरियाणा समेत पूरे देश में निर्वाचन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया । ब्यूरो