{"_id":"69de783c474e52271c036e1d","slug":"the-condition-of-parks-is-dilapidated-causing-inconvenience-to-people-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67463-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पार्कों की हालत जर्जर, लोगों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पार्कों की हालत जर्जर, लोगों को परेशानी
विज्ञापन
शाम ढलते ही छा जाता है अंधेरा, रोशनी की व्यवस्था करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 64 के पार्कों की बदहाल स्थिति स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। अटल पार्क व तिकोना पार्क जर्जर हालत में पड़े हैं। इससे विशेषकर महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पार्कों में पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था न होने के कारण शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे महिलाएं टहलने या व्यायाम के लिए बाहर निकलने से कतराती हैं। अंधेरे के चलते असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ जाता है, जो नशा करते हैं और माहौल को असुरक्षित बना देते हैं। इससे महिलाओं में भय का माहौल बना रहता है।
स्थानीय महिला पूजा का कहना है कि पार्कों में शौचालय की सुविधा न होने के कारण उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। पार्कों की देखरेख के अभाव में साफ-सफाई की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए प्रधान हरीश ने बताया कि प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है, जबकि यह मुद्दा सीधे तौर पर महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने मांग की है कि पार्कों में जल्द से जल्द पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए, नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और शौचालयों का निर्माण कराया जाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो समस्या और गंभीर हो सकती है। प्रशासन से अपेक्षा है कि वह इस दिशा में तत्काल कार्रवाई कर महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराए।