फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The city is buzzing with Christmas festivities, with markets, malls, and churches all bustling with activity.

Faridabad News: शहर में क्रिसमस की धूम, बाजारों, मॉल और चर्च में रौनक

Wed, 24 Dec 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The city is buzzing with Christmas festivities, with markets, malls, and churches all bustling with activity.
बच्चों को बोलने वाले रोबोटिक सेंटा क्लॉज खूब पसंद आ रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में क्रिसमस पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। शहर के बड़े बाजारों से लेकर मॉल्स तक क्रिसमस और नववर्ष से जुड़े उत्पादों से दुकानें सज चुकी हैं। सेंटा क्लॉज, पेंसिल, आर्टिफिशियल क्रिसमस ट्री और जिंगल बेल बजाने वाले रोबोटिक सेंटा क्लॉज की मांग तेजी से बढ़ रही है।
खासकर बच्चों को बोलने वाले रोबोटिक सेंटा क्लॉज खूब पसंद आ रहे हैं। शहर के एनआईटी एक नंबर, पांच नंबर, सेक्टर- तीन, सात, 14, 15, 21, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ जैसे प्रमुख बाजारों में क्रिसमस की रौनक दिखाई दे रही है। दुकानों के बाहर सेंटा क्लॉज और क्रिसमस से जुड़े उत्पाद सजाए गए हैं। बाजारों में हैंगिंग सेंटा क्लॉज 200 रुपये में उपलब्ध हैं, जबकि सेंटा क्लॉज की पूरी ड्रेस 300 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक में मिल रही है। शहर के अधिकांश मॉल्स में 25 दिसंबर को क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मॉल्स को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। मॉल्स में बच्चों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर में स्थित चर्चों में भी क्रिसमस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गिरजाघरों को सजाया जा रहा है। 24 दिसंबर की रात को विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी और केक काटकर लोगों में वितरित किया जाएगा। 25 दिसंबर को भी क्रिसमस के दिन केक काटा जाएगा। जहां प्रभु यीशु की प्रार्थना सभाओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों और बाजारों में उत्साह

क्रिसमस को लेकर स्कूलों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में बच्चे सेंटा क्लॉज से जुड़े खिलौने जमकर खरीद रहे हैं। इसके साथ ही गिफ्ट गैलरियां भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। ग्रीटिंग कार्ड, खिलौने, आर्टिफिशियल क्रिसमस ट्री, मिट्टी व लकड़ी से बने खिलौने, बालक प्रभु यीशु, माता मरियम की प्रतिमाएं, और स्टार जैसे उत्पादों की खूब खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed