फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Brahmin community united against social evils.

Faridabad News: सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट हुआ ब्राह्मण समाज

Tue, 29 Sep 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The Brahmin community united against social evils.
52 पाल के फैसलों का किया समर्थन
विज्ञापन

दहेज, मृत्युभोज, नशाखोरी और शादी में फिजूलखर्ची रोकने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-65 के सामने स्थित महाराजा पैलेस में रविवार को ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम सामाजिक चेतना महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया। समाज ने 52 पाल की पंचायत द्वारा सामाजिक सुधार को लेकर लिए गए फैसलों का समर्थन किया।

महापंचायत की अध्यक्षता श्याम सुंदर शर्मा ददसिया ने की। कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री गौरव गौतम, विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, विधायक भीष्म शर्मा और पलवल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष विनोद शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


वक्ताओं ने दहेज प्रथा, शादी समारोह में फिजूलखर्ची, मृत्युभोज, नशाखोरी और विवाह संबंधी विवादों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन कुरीतियों से परिवारों पर आर्थिक और सामाजिक दबाव बढ़ता है। विवाह समारोहों को सादगीपूर्ण बनाने और डीजे व अनावश्यक दिखावे से बचने पर भी जोर दिया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि इन फैसलों को लागू कराने में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत में बताया गया कि सामाजिक सुधार के मुद्दों पर अगली महापंचायत 2 अक्टूबर को पलवल में होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान सुखवीर मलेरना, सत्यदेव शर्मा जवां, कुंज बिहारी, एडवोकेट बृजमोहन वशिष्ठ, पंकज पाराशर, देवी सरपंच, नरेश वत्स और सुभाष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed