फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The biggest celebration is the smile of children: Vipul Goyal

बच्चों की मुस्कान ही सबसे बड़ा उत्सव : विपुल गोयल

Thu, 16 Oct 2025 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
The biggest celebration is the smile of children: Vipul Goyal
कैबिनेट मंत्री मंत्री ने सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ मनाई दिवाली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इस बार दिवाली खास अंदाज में मनाई। विपुल गोयल ने बृहस्पतिवार को ओल्ड फरीदाबाद के बालक एवं बालिका विद्यालय, प्राइमरी स्कूल दौलताबाद के बच्चों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों को 15 हजार देशी घी के लड्डुओं के डिब्बे वितरित किए। सुबह से ही सरकारी स्कूलों में उत्सव का माहौल रहा। स्कूल परिसरों को दीपक व रंगोली से सजाया गया।

बृहस्पतिवार को मंत्री विपुल गोयल जिले के सरकारी स्कूल में पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ दिवाली का उत्सव मनाया। इस मौके पर गोयल ने कहा कि त्योहार का असली अर्थ तभी है, जब समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटी जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारा भविष्य हैं। उनकी मुस्कान ही सबसे बड़ा उत्सव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का है। इस सपने को भारत के बच्चे पूरा करेंगे। उन्होंने बच्चों को शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि भारत का विकास उनके प्रयासों से ही साकार होगा।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षकों से भी अपील की है कि वे बच्चों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा दें। कार्यक्रम में छात्रों ने स्वच्छ दिवाली, हरित दिवाली का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पहल की शहरवासियों ने सराहना की। अभिभावकों ने कहा कि विपुल गोयल का यह कदम बच्चों में आत्मविश्वास और अपनत्व की भावना बढ़ाने वाला है। वहीं, शिक्षकों ने कहा कि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सरकारी स्कूल के बच्चों की यह दिवाली यादगार बना दी। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के साथ दीप भी जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed