फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The audience was thrilled the moment Lord Ram broke the bow.

Faridabad News: भगवान राम के धनुष तोड़ते ही रोमांचित हुए दर्शक

Sun, 11 Oct 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The audience was thrilled the moment Lord Ram broke the bow.
फरीदाबाद एनआईटी दो में जागृति रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन करते कलाकार। स्रोत-कमेटी।
परशुराम-लक्ष्मण संवाद भी रहा आकर्षण का केंद्र, बन्नुवाली भाषा में मंचन ने मन मोहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में जगह-जगह रामलीलाओं का शानदार मंचन किया जा रहा है। कहीं सीता स्वयंवर में भगवान राम के धनुष तोड़ने और परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों को रोमांचित किया, तो कहीं बन्नुवाली भाषा में रामलीला का मंचन कर कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, सेक्टर-37 में श्री रामलीला सेवा समिति ने रामलीला का शुभारंभ किया।

एनआईटी में मार्केट नंबर-1 में श्री विजय रामलीला कमेटी के मंच पर सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। इस दौरान मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र रही। पुष्प वाटिका में माता सीता और भगवान राम के प्रथम मिलन के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। सीता की भूमिका दीपांशी अरोड़ा और राम की भूमिका निशांत नागपाल ने निभाई।
विज्ञापन


स्वयंवर में अनेक राजाओं ने शिव धनुष उठाने का प्रयास किया। इस दौरान हास्य दृश्यों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। रावण की भूमिका में कमल सलूजा ने शानदार अभिनय किया। अंत में भगवान राम ने शिव धनुष तोड़ा और माता सीता ने उन्हें वरमाला पहनाई। इसके बाद परशुराम बने टेकचंद नागपाल और लक्ष्मण बने नितिन शर्मा के बीच तीखे संवादों ने मंच पर रोमांच बढ़ा दिया। दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बन्नुवाली भाषा में सीता स्वयंवर ने जीता दर्शकों का दिल

जागृति रामलीला कमेटी के मंच पर सीता स्वयंवर का मंचन बन्नुवाली भाषा में किया गया। रावण और बाणासुर के संवाद, भगवान राम द्वारा शिव धनुष तोड़ने और इसके बाद परशुराम के क्रोधित होने के प्रसंग को कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। परशुराम-लक्ष्मण संवाद के दौरान दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

मंचन में राम की भूमिका अनिल गांधी, लक्ष्मण की भूमिका राकेश भाटिया, सीता की भूमिका सलोनी, जनक की भूमिका प्रीतम सिंह, रावण की भूमिका संजय भाटिया, परशुराम की भूमिका कप्तान सिंह और बाणासुर की भूमिका राजू भाटिया ने निभाई। स्थानीय बोली में संवादों की प्रस्तुति ने रामलीला को अलग पहचान दी।


सेक्टर-37 में रामलीला का शुभारंभ
सेक्टर-37 स्थित श्री रामलीला सेवा समिति इस वर्ष अपनी स्थापना के 37 वर्ष पूरे करने जा रही है। समिति की रामलीला का शुभारंभ शनिवार से किया गया। रामलीला के निर्देशक दीपक सेवरा भी निर्देशन के क्षेत्र में अपने 25 वर्ष पूरे कर चुके हैं। शुभारंभ कार्यक्रम आरडब्ल्यूए प्रधान सुशील यादव और रामलीला कमेटी के चेयरमैन विक्की भड़ाना के कर-कमलों से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed