फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The anger of the people of Budhaina village erupted against the councilor in the panchayat, the villagers decided to boycott

पंचायत में पार्षद के खिलाफ फूटा बुढ़ैना गांव के लोगों का गुस्सा, ग्रामीणों ने बहिष्कार करने का लिया निर्णय

Sun, 05 Dec 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The anger of the people of Budhaina village erupted against the councilor in the panchayat, the villagers decided to boycott
फरीदाबाद। बुढैना गांव में आयोजित पंचायत में पार्षद के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि पार्षद की अनदेखी के कारण वह सड़क, सीवर, पार्क समेत कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। पंचायत में निर्णय लिया गया कि पार्षद का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने छेदी मास्टर के घर पंचायत का आयोजन किया। गांव में समस्याओं का समाधान न होने के कारण पंचायत में वार्ड-28 के पार्षद नरेश नंबरदार के खिलाफ ग्रामीणों में रोष व्याप्त था। ग्रामीणों का आरोप है कि वह नारकीय जीवन जी रहे है। गलियों में सीवरेज का गंदा पानी बह रहा है। बच्चों के खेलने के लिए पार्क नहीं है। सभी लाइटें खराब पड़ी हैं, सड़के टूटी हुई हैं। गांव में सामुदायिक भवन तक नहीं है। ग्रामीण किशन चंदीला ने कहा कि वोट देकर नरेश नंबरदार को पार्षद इसलिए बनाया था कि समस्याओं का समाधान होगा। लेकिन 5 वर्ष बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

वहीं, मनोज चंदीला ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि पार्षद गांव के लिए कुछ अच्छा करेंगे लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। वासुदेव चंदीला ने कहा कि तो पार्षद मिलते नहीं और जब मिलते भी हैं तो काम करवाने की बात कहकर टरका देते हैं। आने वाले चुनाव में पार्षद को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि वह जल्द ही बिजेंद्र वाल्मीकि के साथ मिलकर मंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर के पास जाएंगे और उनसे गांव का विकास कराने की मांग करेंगे। सभी ने पार्षद का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। पंचायत के बाद गांव के लोगों ने सीवरेज से भरी गालियों में जाकर पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भंवरलाल, राजबीर, बाबूराम, राजेश नंबरदार, चौधरी कालू, पंडित सुरेंद्र शर्मा, बबली, लाला समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed