फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The admission process for 5,560 seats will begin from June 27

Faridabad News: 5,560 सीटों पर 27 जून से शुरू होगी दाखिले की प्रकिया

Mon, 23 Jun 2025 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
The admission process for 5,560 seats will begin from June 27
प्रोविजनल सूची आज व पहली मेरिट सूची कल होगी जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी और गैर-सरकारी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। ये प्रक्रिया सोमवार तक चलेगी। जिले के 11 सरकारी और गैर-सरकारी महाविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में इस बार 5560 सीटों पर दाखिले होेंगे। इन सीटों पर दाखिले के लिए करीब 13 हजार ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इसके लिए पहली सूची बृहस्पतिवार को जारी होगी। जबकि प्रोविजनल सूची बुधवार को जारी होगी। पहली सूची में करीब 50 फीसदी यानी करीब 2700 से अधिक सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। इसके बाद दूसरी सूची तीन जुलाई को जारी होगी। इनमें नाम आने वाले विद्यार्थियों के चार जुलाई से दाखिले शुरू हो जाएंगे, जो सात जुलाई तक चलेंगे।
विज्ञापन

आठ राजकीय महाविद्यालयों की विभिन्न पाठ्यक्रम में करीब 5,560 सीट के लिए 13 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। सबसे अधिक आवेदन नेहरू कॉलेज में आए हैं। 2,220 सीट के लिए करीब 5200 आवेदन आए हैं। इसके बाद सेक्टर-16ए स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय की 680 सीट के लिए करीब 1703 आवेदन आवेदन आए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों में आवेदन बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर के पास ही उच्च शिक्षा देने के उद्देश्य से मोहना और नचौली गांव में महाविद्यालय शुरू किए गए हैं। इस बार इन दोनों कॉलेज के लिए अच्छी खासी संख्या में आवेदन आए हैं। पिछले वर्ष दोनों महाविद्यालयों की पाठ्यक्रम की सीट रिक्त रह गई थीं। इस साल दाखिले की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। नचौली स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय की 320 सीट के लिए 450 और मोहना कॉलेज की 260 सीट के लिए 400 से अधिक छात्रों ने आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
आवेदन की प्रकिया अब समाप्त हो गई है। दाखिले की प्रकिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। प्रथम सूची में करीब 50 फीसदी तक दाखिले होने की संभावना है। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। - डॉ. सुनिधि सिंह, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article