फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The accused who provided bank account to the fraudsters was arrested

Faridabad News: ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी धरा

Mon, 28 Jul 2025 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The accused who provided bank account to the fraudsters was arrested
- शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर हुई थी 35.79 लाख की ठगी
विज्ञापन

- आरोपी आशीष चंद्र उर्फ अजय बिहार मोतिहारी का मूल निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोप में एक युवक को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने दिल्ली के केशवपुरम से गिरफ्तार किया है। आरोपी आशीष चंद्र उर्फ अजय बिहार मोतिहारी के दरगाहा गांव का मूल निवासी है। अभी वो उत्तर पश्चिमी दिल्ली के श्रीनगर गणेशपुरा में रह रहा है। आरोपी ने इस मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अनिल का खाता लेकर साइबर ठगों को दिया था। आरोपी के खाते में ठगी के 21 लाख रुपये आए थे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पांच दिन की रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले में खाताधारक जयप्रकाश सहित चार आरोपियों को पहले ही टीम गिरफ्तार कर चुकी है। ठगी की ये वारदात सेक्टर-85 पुरी प्राणायाम सोसाइटी के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। ठगों ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने के बहाने उनसे संपर्क किया। फिर 35,79,303 रुपये निवेश करा लिए। बाद में न तो मुनाफा दिया और न ही निवेश की गई रकम ही वापस की। ठगी का अहसास हुआ तो पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed