फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The accused of rape, who was absconding for three years, arrested

तीन साल से फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Jun 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
The accused of rape, who was absconding for three years, arrested
फरीदाबाद। महिला की अश्लील फोटो खींचकर संबंध बनाने के आरोप में सेक्टर-16 स्थित सेंट्रल महिला थाना पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम संजय है जो बिहार के मधुबनी का रहने वाला है और एक साल से फरीदाबाद के सेक्टर-31 में रह रहा था। आरोपी संजय की कपड़े की फैक्टरी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला वर्ष 2018 से आरोपी को जानती है। उस समय वह कपड़े की फैक्ट्री में काम करती थी। आरोपी ने महिला से संबंध बनाने के लिए उससे मिलना जुलना शुरू कर दिया और उसे अपने विश्वास में लेकर कमरे पर ले गया। जहां पर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली। इन फोटो से आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह उसे बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। साथ ही अश्लील फोटो उसके पति को भेजने की धमकी भी देता। उसकी हरकतों से तंग आकर महिला ने उसके पास से काम छोड़कर दूसरी जगह नौकरी शुरू कर दी। इसके बाद भी आरोपी ने महिला का पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

महिला ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला की अश्लील फोटो उसके पति को भेज दीं। तब महिला ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी तीन साल से फरार चल रहा था। महिला थाने की टीम ने आरोपी को धीरज नगर से गिरफ्तार किया और अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed