फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Terrorism funding case SIA investigate in Faridabad at lawyer house and naxal leader arrested

आतंकवादी फंडिंग मामला: फरीदाबाद के वकील के घर नौ घंटे चली जांच, खुद को मरा घोषित कर चुका नक्सली नेता गिरफ्तार

Mon, 11 Apr 2022 11:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 11 Apr 2022 11:20 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि एसआईए ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीन स्थानों पर, फरीदाबाद में एक और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में दो ठिकानों पर छापे मारे। छापे में अपराध की ओर संकेत करने वाले डिजिटल साक्ष्य, सिमकार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

विज्ञापन
Terrorism funding case SIA investigate in Faridabad at lawyer house and naxal leader arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकवाद फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने रविवार को फरीदाबाद के शिव दुर्गा विहार लकड़पुर में एक वकील के घर छापेमारी की। वकील पटियाला हाउस कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस करता है। जम्मू-कश्मीर एसआईए सुबह करीब 5 बजे वकील के घर पहुंची।

विज्ञापन

जैश से जुड़े व्यक्ति के मुकदमे में लगाया था वकालतनामा

सूत्रों के मुताबिक वकील ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक व्यक्ति के मुकदमे में अपना वकालतनामा लगाया था। आरोपी ने वकील को एक झगड़े का केस लड़ने के लिए कहा था। एसआईए ने जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य को पकड़ा पूछताछ में वकील का नाम सामने आया है।

विज्ञापन


एसआईए जांच कर रही है कि आतंकी फंडिंग में वकील का कितना हाथ है। एसआईए ने करीब नौ घंटे तक वकील के घर में जांच की है। इस दौरान वकील के लैपटाप व मोबाइल खंगाले गए। घर की तलाशी ली गई। वकील व उसके परिवार के सदस्यों से लंबी पूछताछ की गई। जांच में वकील के पास से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिसमें वकील का आतंकवादी फंडिंग से कोई जुड़ाव होता हो। दोपहर करीब 2 बजे एसआईए लौट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को शहर के कुछ इलाकों में सक्रिय रही जांच एजेंसियां 

फरीदाबाद में आतंकी फंडिंग मामले की जांच में जुटी जम्मू कश्मीर की स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग अथॉरिटी के फरीदाबाद में होने की सूचना पर जिले की पुलिस सक्रिय रही। सूत्रों के मुताबिक जम्मू की जांच एजेंसी सूरजकुंड इलाके के क्षेत्र में आई थी।

शनिवार देर रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नाम और पहचान बदलकर फरीदाबाद में रह रहे बिहार के 60 वर्षीय एक नक्सली नेता को पुल प्रह्लादपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। नक्सली नेता ने 26 साल पहले बिहार में एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी थी।

2002 में हुए ट्रेन हादसे में खुद को किया मरा हुआ घोषित

पुलिस से बचने के लिए 2002 में एक ट्रेन हादसे में खुद को मरा घोषित करवाते हुए नकली दाह संस्कार भी करवाया दिया था। उस पर  1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। सूचना थी कि पटना निवासर आरोपी 1990 दशक का नेता है। वर्तमान में फर्जी नाम और पहचान के साथ फरीदाबाद में रह रहा था। आरोपी से उसकी पत्नी का एक आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। मामले की जांच के लिए जम्मू कश्मीर की टीम शहर में आई थी। इसी बीच शहर के एक मुस्लिम अधिवक्ता को भी हिरासत में बात सामने आई, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। स्थानीय पुलिस के अधिकारी इस बारे में बात करने से इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed