फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ten goats died due to the company's toxic water.

Faridabad News: कंपनी के जहरीले पानी से दस बकरे-बकरियों की मौत

Wed, 11 Feb 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ten goats died due to the company's toxic water.
पलवल। सेक्टर-59 इलाके में एक कंपनी से निकले केमिकल मिले पानी को पीने से दस बकरे-बकरियों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बकरी पालक ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर प्लॉट नंबर 110 के पास ग्लोबल मेटल कंपनी के नजदीक बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान कंपनी से पानी बाहर बह रहा था। प्यास लगने पर बकरियों ने वह पानी पी लिया, जिसके बाद कुछ ही देर में पांच बकरे और पांच बकरियां एक-एक कर मर गईं। सभी जानवरों के मुंह से झाग और खून निकल रहा था। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन और स्टाफ से पूछताछ की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है, सहमति न बनने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed