फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tempo collided with auto, four injured including three women

Faridabad News: टेंपो ने ऑटो में मारी टक्कर, तीन महिलाओं सहित चार घायल

Sun, 03 Aug 2025 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tempo collided with auto, four injured including three women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-9 स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दिल्ली की ओर से आ रहे टेंपो ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि टेंपो ने करीब तीन बार उनके ऑटो में टक्कर मारी और ऑटो पलट गया। जिससे सभी को गंभीर चोट आई। थाना बीपीटीपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कृष्णा नगर दिल्ली निवासी मीनू शर्मा ने बताया कि 24 जून को वह अपनी मां विमला शर्मा, बहन अंजू शर्मा और भतीजे पीयूष शर्मा के साथ बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ ऑटो में सवार होकर आ रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर 9 में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे टेंपो ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि पहले ऑटो में टेंपो ने धीरे टक्कर मारी, उसके बाद दो बार तेज टक्कर मारी। जिससे उनका ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना बीपीटीपी पुलिस ने शुक्रवार को टेंपो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed