फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teachers will motivate children for changing behavior according to the Kovid period

फरीदाबाद : बच्चों को कोविड काल अनुसार बदलते व्यवहार के लिए प्रेरित करेंगे अध्यापक

Wed, 02 Feb 2022 05:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
Teachers will motivate children for changing behavior according to the Kovid period
Teachers will motivate children for changing behavior according to the Kovid period
फरीदाबाद। स्कूल में कोविड सुरक्षा को लेकर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एससीईआरटी) की ओर से शिक्षकों को प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) देने की योजना बनाई गई है। प्रशिक्षण के बाद अध्यापक छात्रों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही आगामी दिनों में प्रत्येक कक्षा के लिए स्कूल खुलने पर छात्रों को कोविड व्यवहार व इंटरनेट के सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी देने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन

राज्य में एक फरवरी से 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के स्कूल खोल दिए गए हैं। संभावना है कि जल्द हर कक्षा के लिए स्कूल परिसर खोल दिए जाएंगे। ऐसे में छात्रों के बीच महामारी के दौर अनुसार उचित व्यवहार विकसित करने की जरूरत एससीईआरटी ने महसूस की है। योजना अनुसार जिला स्तर पर विशेषज्ञ व मास्टर ट्रेनर पहले ही प्रशिक्षित किए जा चुके हैं। अब कलस्टर स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की योजना शुरू की गई है। इसके तहत कलस्टर यानी सामुदायिक स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। ऐसे में सामुदायिक स्तर पर एक साथ स्कूल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद एक साथ कोविड-19 अनुसार व्यवहार व आगामी समय में इसके लिए तैयार रहने को विद्यार्थी अध्यापक प्रशिक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

ई-शिक्षा की सही प्रयोग करने पर भी रहेगा जोर
स्कूल विद्यार्थी इंटरनेट के माध्यम से रिमोट (दूरस्थ) शिक्षा का लाभ ले रहे हैं। कई विद्यार्थी ऑनलाइन फ्रॉड (ठगी), समय के दुरुपयोग, इंटरनेट एक्शिन (लत लगना) से जूझ रहे हैं। इसकी शिकायत न केवल स्कूल विद्यार्थी कर रहे हैं बल्कि अध्यापक भी इससे परेशान हैं। ऐसे में छात्रों को तकनीक के सही इस्तेमाल की जानकारी देकर उन्हें सही दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी योजना का उद्देश्य है। एनआईटी-3 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के प्रधानाचार्य परेश गुप्ता ने बताया कि 18 स्कूल शिक्षक (ट्रेनर) को प्रशिक्षित किया जा चुका है। जल्द ही सामुदायिक स्तर (कलस्टर) के सभी अध्यापक प्रशिक्षित होंगे। ऐसे में पूरी तरह से स्कूल खुलते ही छात्रों को कोविड नियम व्यवहार व इंटरनेट के सही इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed