फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teachers to receive six-day training under the Nipun campaign.

Faridabad News: निपुण अभियान के तहत शिक्षकों को मिलेगा छह दिवसीय प्रशिक्षण

Sun, 06 Sep 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teachers to receive six-day training under the Nipun campaign.
व्यावसायिक विकास के साथ छात्रों के सीखने के स्तर और परिणाम में सुधार पर रहेगा जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। निपुण अभियान को इस वर्ष पांच वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इन पांच वर्षों में अभियान के तहत जिले में किए गए प्रयासों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। अब अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण की शुरुआत 14 सितंबर से होगी। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के साथ विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार करना है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों को सरल और प्रभावी तरीके से पढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कक्षा में बच्चों की जरूरत के अनुसार शिक्षण गतिविधियां कराने और उनकी सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। अभियान के तहत बच्चों की बुनियादी पढ़ाई, लिखने और गणितीय समझ को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को इन क्षेत्रों में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए जरूरी गतिविधियों और शिक्षण विधियों से परिचित कराया जाएगा।
विज्ञापन


निपुण अभियान के समन्वयक मनमोहन ने कहा कि शिक्षकों की क्षमता बढ़ने से इसका सीधा फायदा विद्यार्थियों को मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक कक्षा में नई तकनीकों और गतिविधियों का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों के सीखने के परिणाम में सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed