{"_id":"689a47a2b811cfc7dc0753c0","slug":"tb-testing-will-be-done-at-all-health-centers-in-the-district-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48992-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी टीबी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी टीबी की जांच
विज्ञापन
दूर दराज रहने वाले मरीजों को बीके अस्पताल आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस (एमडीआर) टीबी की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे दूर दराज रहने वाले मरीजों को बीके अस्पताल आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके लिए सभी केंद्रों को जल्द ही टीबी जांच के लिए एक ट्रू नॉट और सीबी नेट मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।
जिले में साढ़े छह हजार से अधिक टीबी के मरीज उपचाराधीन हैं। अब तिगांव, कौराली और पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ट्रू नॉट और सीबी नेट मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल बीके अस्पताल व बल्लभगढ़ स्थित अस्पताल में सीबी नेट और खेड़ी कलां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व फर्स्ट रेफरल यूनिट, सेक्टर-30 में ट्रू नॉट मशीन से मरीज की टीबी की जांच की जा रही है।
स्वास्थ्य केंद्रों को यह मशीनें सीएसआर के तहत उपलब्ध कराई जाएंगी। इसको लेकर जिला उपायुक्त विक्रम सिंह, स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों और जिले की बड़ी औद्योगिक इकाइयों के संचालकों के साथ बैठक की जाएगी। अभी स्वास्थ्य केंद्रों में केवल माइक्रोस्कोपिक जांच होती है। इसकी पुष्टि के लिए ट्रू नॉट और सीबी नेट भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- वर्जन
सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ट्रू नॉट और सीबी नेट जांच शुरू करने का प्रयास है। इससे कई मरीजों को लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य केंद्रों को यह मशीनें सीएसआर के तहत उपलब्ध कराई जाएंगी। - डॉ. हरजिंदर सिंह, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी