{"_id":"5ffc8bb78ebc3e32c13397c5","slug":"tantrik-cheated-girl-name-of-old-khazana-took-away-millions-of-rupees-and-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को कुछ दिनों से घर में आ रही थी अजीब आवाजें, तांत्रिकों ने कहा-दबा खजाना बाहर आना चाहता है और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को कुछ दिनों से घर में आ रही थी अजीब आवाजें, तांत्रिकों ने कहा-दबा खजाना बाहर आना चाहता है और फिर...
Mon, 11 Jan 2021 11:02 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
थाना सेक्टर 58 इलाके की समयपुर निवासी युवती के घर में कुछ दिनों से अजीब आवाजें आ रहीं थी। तांत्रिकों ने इसे भूतिया चक्कर बता, युवती के परिवार से 25 लाख रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत सेक्टर 58 स्थित थाने में पीड़िता ने की है, वह पेशे से मुंबई में कास्टिंग से संबंधित कार्य करती है।
समयपुर कॉलोनी निवासी नीतू लॉकडाउन के कारण परिवार के साथ ही रह रही है। नीतू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले एक महीने पहले उनके घर में अजीब आवाज आ रही थी। उन्हें ऐसा लगता था कि उनके घर के दरवाजे अपने आप खुल जाते हैं। नीतू किसी काम से अपने दोस्त शाजिद के पास सहारनपुर गई थीं। वहां उसकी मुलाकात तसरीफ नाम के व्यक्ति से हुई। तसरीफ के घर वह और साजिद तीन दिन रुके। तसरीफ ने उसे तांत्रिकों से मिलवाने की बात कही, लेकिन नीतू बिना किसी से मिले ही अपने घर वापस आ गई।
घर आने के बाद कई तांत्रिकों ने युवती से फोन पर संपर्क किया। सभी ने तसरीफ का नाम लेकर समस्या को दूर करने का दावा किया। एक तांत्रिक की बातों पर विश्वास कर नीतू ने उसे घर बुला लिया। रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे तांत्रिक अपने दो साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। घर में घुसते ही तांत्रिक ने घर में बड़ा खजाना दबे होने की बात कही। घर में हो रही समस्याओं को खजाने के बाहर आने का संकेत बताया। तांत्रिक ने कहा कि खजाना निकालने की एवज में उसे भी इसमें से एक चौथाई हिस्सा चाहिए। सौदा तय होने के बाद तांत्रिक अपने साथियों साथ मिलकर घर में तंत्र मंत्र शुरू कर दिया। पूरा परिवार उसकी बातों के सम्मोहन में आ गया।
विज्ञापन
खजाना निकालने के लिए एडवांस के नाम पर ठगा
पीड़िता ने बताया कि तांत्रिकों ने कहा कि उसे कुछ पैसा एडवांस चाहिए तभी वह आगे की क्रिया करेंगे। पीड़िता के परिवार 24 लाख रुपये जुटाए और करीब एक लाख की कीमत के जेवरात तांत्रिक के कहने पर घर के एक कमरे में लाकर रख दिए। तांत्रिक ने एक सोने जैसा सिक्का दिखाकर दावा किया कि ये सिक्का उनके घर से निकला है। जिसे उन्हें प्रवाहित करना होगा। जिसके बाद उनकी परेशानी दूर हो जाएगी। वापस लौटकर आरोपियों ने खाना लाने को कहा। पीड़िता का परिवार जब तक खाना लेने घर के ऊपर गया। तीनों आरोपी अपनी गाड़ी में नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गए।
युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीमें भी लगी हैं। कोशिश है कि ठगों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए- अनिल कुमार, थाना प्रभारी (सेक्टर-48)