फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Take care of Corona protocol in Geeta Jayanti festival: Deputy Commissioner

गीता जयंती समारोह में कोरोना प्रोटोकाल का ध्यान रखे

Tue, 07 Dec 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Take care of Corona protocol in Geeta Jayanti festival: Deputy Commissioner
फरीदाबाद। लघु सचिवालय में उपायुक्त ने जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें 12 से 14 दिसंबर तक धूमधाम से मनाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय की गई। तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त जितेंद्र यादव कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तरीय गीता जयंती महोत्सव कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक जिला में भी जिला स्तरीय तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे बड़े धार्मिक ग्रंथ गीता का संदेश हरियाणा की मिट्टी से ही निकला है। ऐसे में जिले का प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में गीता के संदेश को धारण करें और नई पीढ़ी तक इन विचारों को पहुंचाने का कार्य करें। महोत्सव का 12 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ होगा। लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि दूसरे दिन श्रीमद्भागवत गीता पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। तीसरे दिन प्रभातफेरी और दोपहर को शोभा यात्रा का निकाली जाएगी। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी और विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed