फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Swindled people by deceiving them

Faridabad News: लोगों को झांसे में लेकर 23.74 लाख रुपये की ठगी

Tue, 01 Sep 2026 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Swindled people by deceiving them
साइबर ठगी और जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी के चार मामले सामने आए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिले में साइबर ठगी और जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी के चार मामले सामने आए हैं। अलग-अलग मामलों में आरोपियों ने लोगों को झांसे में लेकर करीब 23.74 लाख रुपये की रकम हड़प ली। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मैसर्स अंजनीपुत्रा बिल्डकॉन एलएलपी के अधिकृत व्यक्ति योगिन्द्र सिंह ने शिकायत में बताया कि रोहित, अंकित और शालू ने सदपुरा में अपनी पुश्तैनी जमीन बताकर 2.28 करोड़ रुपये में सौदा किया। 14 अगस्त 2025 को सौदा तय होने के बाद तीनों को दो-दो लाख रुपये के चेक दिए गए। 15 सितंबर को इकरारनामा कराकर 6.50 लाख रुपये और लिए गए। इस तरह कंपनी से कुल 12.50 लाख रुपये बतौर पार्ट पेमेंट लिए गए और रजिस्ट्री की तारीख 14 सितंबर 2026 तय हुई। 14 मार्च 2026 को जमीन की नाप-तोल कराने पहुंचे तो श्यामवीर ने जमीन पर अपना मालिकाना हक बताया और वर्ष 2020 की सेल डीड दिखाई। आरोप है कि जमीन पहले ही बेची जा चुकी थी, फिर भी आरोपियों ने यह तथ्य छिपाकर दोबारा इकरारनामा किया।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर-29 निवासी नितिन कुमार के दो बैंक खातों से 5 जून को एक लाख रुपये बिना उनकी जानकारी और ओटीपी के निकल गए। तीसरे मामले में पल्ला निवासी लवकेश कुमार की पत्नी के बैंक खाते से 73,831 रुपये साइबर ठगी के जरिए निकाल लिए गए। इसके अलावा सेक्टर-81 निवासी योगेश कुमार को अदाणी गैस कनेक्शन बंद होने का संदेश भेजकर 13 रुपये का भुगतान करने को कहा गया। इसके बाद एपीके फाइल डाउनलोड कराकर डेबिट कार्ड की जानकारी हासिल की गई। कुछ ही देर में खाते से 5-5 लाख रुपये दो ट्रांजेक्शन में निकल गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed