फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   SUV driver's nap took the life of the transporter

चालक की झपकी ने ली ट्रांसपोर्टर की जान

Fri, 04 Jun 2021 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
SUV driver's nap took the life of the transporter
फरीदाबाद। बड़खल झील के पास 31 मई की सुबह हुए हादसे के आरोपी एसयूवी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान एसजीएम नगर निवासी नसीम के रूप में हुई है। वह के निजी कंपनी में नौकरी करता है। हादसे के दिन वह अपने दोस्त नवीन और साजिद के साथ स्कॉर्पियो से पाली स्थित मंदिर के पास गया था। गाड़ी नवीन की थी। आरोपी नसीम ने उससे गाड़ी चलाने के लिए ली थी। पाली से लौटते समय उसे नींद आ रही थी। पेट्रोल पंप के करीब आते ही उसे झपकी आ गई। अगले ही पल गाड़ी ट्रांसपोर्टर समेत तीन लोगों को रौंदते हुए निकल गई। इस हादसे में ट्रांसपोर्टर देवी सिंह की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए थे। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने आरोपी को काबू कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

31 मई सुबह करीब साढ़े छह बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बड़खल झील के पास स्थित पर्यटन विभाग के पेट्रोल पंप पर तीन लोगों को रौंद दिया था। इस घटना में एसजीएम नगर निवासी ट्रांसपोर्टर देवी सिंह की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर गाड़ी सवार मौके से फरार हो गए थे। हादसे के वक्त पेट्रोल पंप पर एसजीएम नगर निवासी देवी सिंह, पेट्रोल पंप का सेल्समैन मुबारिक व एक अन्य व्यक्ति पेट्रोल पंप के ग्रीन बेल्ट पर बैठकर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

तभी काले रंग की स्कार्पियो कार तेज रफ्तार से ग्रीन बेल्ट की तरफ आई। कार को देखकर तीनों ने भागने का प्रयास किया। इसी क्रम में देवी सिंह कार के नीचे आ गए, जबकि मुबारिक व एक अन्य को तेज टक्कर लगी। हादसे में देवी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मुबारिक व तीसरे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। एसजीएम नगर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी की गाड़ी को कब्जे में ले लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ घटना के दिन गाड़ी में दो और लोग भी सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed