फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sushma Swaraj Girls College will be ready by December: Moolchand Sharma

दिसंबर तक सुषमा स्वराज गर्ल्स कॉलेज बनकर हो जाएगा तैयार: कैबिनेट मंत्री

Fri, 27 Aug 2021 05:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj Girls College will be ready by December: Moolchand Sharma
फरीदाबाद। परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 में सुषमा स्वराज राजकीय कन्या कॉलेज में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सार्थक हो रहा है। यह कॉलेज दिसंबर 2021 तक बनकर तैयार होगा। इसका उद्घाटन सत्र से पहले मुख्यमंत्री करेंगे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसी भी परिवार, संगठन, संस्था व पार्टी में बेटियां ही संस्कार देती हैं। पारिवारिक संस्कारों की बदौलत विश्व में भारत की अलग पहचान है। शर्मा ने सेक्टर-2 में बनाए जा रहे सुषमा स्वराज महिला महाविद्यालय में पौधरोपण उपरांत निर्माणाधीन कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि महाविद्यालय में बड़, पीपल, नीम व कदम सहित छायादार पेड़ लगाकर पालन पोषण करें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में कोई कसर नहीं रहेगी।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से की थी। मुख्यमंत्री ने भी अभियान के लिए बेहतर काम करके अलग से 38 महिला महाविद्यालय प्रदेश में बनाने का काम किया है। उनमें से एक यह महाविद्यालय भी शामिल है। फिलहाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के ही राजकीय कन्या महाविद्यालय में चल रहा है। लगभग 1000 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य कृष्णा श्योराण, पार्षद दीपक यादव, पार्षद हरप्रसाद गौड़, पारस जैन, लखन बेनीवाल, संजीव बैंसला, प्रेम सिंह भाटी, ऊषा दहिया, नीलम चौधरी, महेश गोयल, देवदत्त शर्मा, एक्सईएन प्रदीप सिंधू सहित कॉलेज स्टाफ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed