{"_id":"5f3183928ebc3eaac749eeed","slug":"sushant-singh-rajput-suicide-case-faridabad-news-noi529022585","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत मामला: सीबीआई टीम के आने की सूचना पर रही गहमागहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशांत सिंह राजपूत मामला: सीबीआई टीम के आने की सूचना पर रही गहमागहमी
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम के सोमवार को फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के निवास पर पहुंचने की चर्चा रही। इस कारण उनके आवास के बाहर दिनभर काफी हलचल रही। इसके मद्देनजर पुलिस सुरक्षा भी कड़ी की गई। हालांकि देर शाम तक टीम के आने की पुष्टि नहीं हो सकी। सुशांत के पिता केके सिंह अपनी बेटी रानी और दामाद ओपी सिंह के घर रुके हुए हैं। ऐसे में संभावना है कि सीबीआई और ईडी की टीम उनसे पूछताछ के लिए यहां आ सकती है।
पुलिस आयुक्त ओपी सिंह दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं। सोमवार को सीबीआई और ईडी की टीम पहुंचने की सूचना के बाद उनके आवास के बाहर दिनभर मीडिया का जमावड़ा रहा। इसके मद्देनजर यहां तैनात पुलिस बल भी बढ़ाया गया था। शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिवंगत एक्टर सुशांत के पिता केके सिंह और बहन रानी सिंह से पुलिस आयुक्त के निवास पर मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने सुशांत सिंह के पिता केके सिंह को सीबीआई जांच से उचित न्याय मिलने का भरोसा दिया था।
सुशांत के पिता ने पटना के राजीव नगर थाने में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इसमें सुशांत के बैंक खाते व फिक्स्ड डिपॉजिट से रकम निकाले जाने का भी आरोप है। इस मामले की जांच अब सीबीआई के पास है। ईडी भी पहले से मामले की जांच कर रही है। ऐसे में केके सिंह का बयान दर्ज करने के लिए सोमवार को सीबीआई व ईडी की टीम के आने की सूचना थी।