फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Survey of 300 houses in the area of ??Delta Plus variant infected

डेल्टा प्लस वैरिएंट संक्रमित के क्षेत्र में 300 घरों का सर्वे

Sun, 27 Jun 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Survey of 300 houses in the area of ??Delta Plus variant infected
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में कोरोना महामारी के सबसे खतरनाक रूप माने जाने वाले डेल्टा प्लस वैरिएंट का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार को बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में 300 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरा शिविर लगाकर 169 लोगों की कोरोना जांच की गई, वहीं टीकाकरण भी किया गया। राहत की बात यह है कि संक्रमित के परिवार के चार सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि तीन सदस्य अभी घर पर मौजूद नहीं हैं। उनके लौटने के बाद उनके भी सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को प्रदेश का पहला डेल्टा प्लस वैरिएंट का मामला सामने आया था। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने संक्रमित के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान कर उनकी सैंपलिंग और टीकाकरण के निर्देश दिए थे। जिससे डेल्टा प्लस वैरिएंट को एक क्षेत्र तक सीमित किया जा सके, साथ ही अन्य लोगों को गंभीर संक्रमण से बचाया जा सके। इस कारण रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित के सेक्टर-3 स्थित निवास स्थान की पाकेट के अलावा उसके आसपास के क्षेत्रों में सर्वे किया। इस दौरान 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में 1136 लोगों और 45 वर्ष व उससे अधिक आयुवर्ग में 425 लोगों को कोरोना से बचाव टीके की पहली डोज लगाई गई। वहीं 91 लोगों को दूसरी डोज लगाकर गंभीर कोरोना संक्रमण से सुरक्षित किया गया। वहीं जांच शिविर लगाकर 169 लोगों की कोरोना जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेल्टा प्लस वैरिएंट के प्रभाव को रोकने के लिए घर के आसपास रहने वाले 169 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। इनमें से आठ लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा पांच लोगों में बुखार, खांसी, जुकाम की शिकायत पाई गई है। इसके अलावा हाल ही में संक्रमित के संपर्क में आने वाले आठ दुकानदारों के नमूने जांच के लिए गए हैं। वहीं इस सर्वे में जुटी की सभी स्वास्थ्यकर्मियों के भी सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का तीन दिन में तीन हजार घरों का सर्वे करने का टारगेट है।
विज्ञापन

वर्जन
डेल्टा प्लस वैरिएंट कोरोना का खतरनाक स्वरूप है, लेकिन वायरस के संपर्क में आया युवक अब पूरी तरह स्वस्थ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक व उसके परिजनों पर नजर बनाए हुए है। टीम क्षेत्र में सर्वे कर रही है। अभी तक आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनका इलाज शुरू कर दिया गया है। - डॉ. रामभगत, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed