फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Surajkund to shine brighter with holiday cheer, gearing up for historic crowds on Saturday

Faridabad News: अवकाश की उमंग में और चमकेगा सूरजकुंड, शनिवार को ऐतिहासिक भीड़ की तैयारी

Sat, 07 Feb 2026 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Surajkund to shine brighter with holiday cheer, gearing up for historic crowds on Saturday
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले का रंग अब अपने चरम पर पहुंचने वाला है। सप्ताहांत और सरकारी अवकाश के संयोग वाले शनिवार को इस बार अब तक का सबसे बड़ा क्राउड डे माना जा रहा है। मेले में उमड़ने वाली भीड़ अब कला, संस्कृति, खरीदारी और खानपान के पूरे अनुभव को और जीवंत बना देगी। एक ओर जहां शिल्पकार, कलाकार और दुकानदार उत्साह से भरे हैं वहीं पुलिस-प्रशासन ने भी ट्रैफिक, पार्किंग, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए तैयारी कर ली है। सूरजकुंड इस शनिवार सिर्फ एक मेला नहीं बल्कि परिवारों के लिए यादगार दिन बनने जा रहा है।

रविवार को शुरू हुए सुरजकुंड मेले यह पहला वीकेंड होने जा रहा है। इसपर सभी को अधिक भीड़ आने की उम्मीद है। देश-विदेश से आए कलाकारों और शिल्पकारों को उम्मीद है कि भीड़ पिछले सभी दिनों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। हस्तशिल्प विक्रेताओं का कहना है कि वीकेंड पर परिवारों की मौजूदगी बढ़ती है जिससे बिक्री बढ़ने के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी अलग ऊर्जा दिखती है। मुख्य मंच पर दिनभर लोकनृत्य, पारंपरिक संगीत और थीम आधारित प्रस्तुतियां होंगी। कई शिल्पकारों ने खास लाइव डेमोंस्ट्रेशन की योजना बनाई है जहां लोग मिट्टी के बर्तन बनते, कढ़ाई होती और हाथ से बनी कलाकृतियां तैयार होते देख सकेंगे।
विज्ञापन


आत्मनिर्भर स्वाद बन रहा आकर्षण

भीड़ के बीच इस बार जिस स्टॉल पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं, वह है हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ (हैफेड) का स्टॉल। गेट नंबर तीन के पास स्थित यह स्टॉल इन दिनों लगातार पर्यटकों से भरा रहता है और शनिवार को यहां रिकॉर्ड भीड़ की संभावना है। मिलेट्स आधारित उत्पाद, खासकर ज्वार-तिल बिस्किट और बाजरा-जीरा बिस्किट, लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। बदलते खानपान और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के बीच युवा और परिवार इन्हें सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि पोषण के लिए भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन स्मूथ एंट्री के लिए प्रशासन का मजबूत प्लान

संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है पार्किंग स्थलों का दायरा बढ़ाया गया है और प्रवेश द्वारों पर कतार प्रबंधन के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने विशेष प्लान लागू किया है ताकि आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति न बने। महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, मेडिकल टीमें, एंबुलेंस और आपातकालीन वाहन पूरे समय अलर्ट मोड पर रहेंगे। प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ भीड़ संभालने के साथ हर विजिटर को सुरक्षित और सहज अनुभव देना है।



फूड कोर्ट में स्वाद का नया अध्याय

शनिवार को फूड कोर्ट भी पूरी तरह से तैयार है। पारंपरिक हरियाणवी व्यंजन, उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फ्लेवर हर तरह के स्वाद यहां उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि इस बार कई स्टॉल्स पर मिलेट्स आधारित व्यंजन भी जोड़े गए हैं जिससे सेहत और स्वाद का संतुलन बना रहेगा। वहीं परिवारों के लिए बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है। बच्चों के लिए अलग जोन, सांस्कृतिक गतिविधियां और फोटो प्वाइंट भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed