फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Surajkund Mela: Tourism department ready, 11 parking spaces created

सूरजकुंड मेला : पर्यटन विभाग तैयार, 11 पार्किंग स्थल बनाए

Mon, 22 Dec 2025 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Surajkund Mela: Tourism department ready, 11 parking spaces created
20 हजार वाहनों को पार्क करने की होगी सुविधा
विज्ञापन

फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले को लेकर पर्यटन विभाग की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मेले में आने वाले पर्यटकों को पार्किंग की समस्या न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस बार पर्यटकों को वाहन पार्क करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पर्यटन विभाग की ओर से मेले के लिए कुल 11 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां लगभग 20 हजार वाहनों को पार्क करने की सुविधा होगी।
दिल्ली-एनसीआर समेत विभिन्न प्रदेशों से बड़ी संख्या में पर्यटक सूरजकुंड मेला देखने पहुंचते हैं, ऐसे में पार्किंग व्यवस्था को लेकर खास ध्यान दिया गया है। प्रतिवर्ष पार्किंग व्यवस्था को लेकर पर्यटकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर इस बार विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही पार्किंग साइन भी लगाए जाएंगे। सभी पार्किंग प्वाइंट्स पर पर्यटकों को सही दिशा-निर्देश देने के लिए कर्मचारी तैनात रहेंगे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन

पार्किंग पास की होगी ऑनलाइन बुकिंग
पर्यटक मेले के लिए पार्किंग पास भी ऑनलाइन बुक करा सकेंगे। हरियाणा पर्यटन विभाग पार्किंग संचालन की जिम्मेदारी किसी निजी कंपनी को सौंपेगा। पार्किंग शुल्क की बात करें तो बाइक पार्किंग के लिए 50 रुपये और कार पार्किंग के लिए 100 रुपये तक शुल्क निर्धारित किया जा सकता है। पर्यटन विभाग का दावा है कि बेहतर पार्किंग व्यवस्था के कारण इस बार मेले में आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed