फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Surajkund Fair: 2400 policemen will be ready, will keep an eye on every activity

सूरजकुंड मेला : 2400 पुलिसकर्मी होंगे मुस्तैद, हर गतिविधि पर रखेंगे नजर

Tue, 04 Feb 2025 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Surajkund Fair: 2400 policemen will be ready, will keep an eye on every activity
मेले परिसर से पांच किमी के दायरे में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं उड़ा सकता ड्रोन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की शुरुआत सात फरवरी से हो रही है। ऐसे में मेले की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस बार मेले में लगभग 2400 पुलिसकर्मी मुस्तैद किए जाएंगे। सूरजकुंड मेला परिसर से पांच किलोमीटर के दायरे में कोई भी बाहरी व्यक्ति ड्रोन नहीं उड़ा सकता है। मेले के दौरान ड्यूटी कर रहे नियुक्त पुलिस कर्मियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।

मेले की सुरक्षा ऐसी रहेगी, जिससे किसी प्रकार की भगदड़ की स्थित न बने। पुलिसकर्मियों द्वारा एक जगह भीड़ को इकट्ठा होने से रोका जाएगा। मेले में दूसरे जिले से भी पुलिसकर्मी बुलाएं जाएंगे। लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगभग 2400 पुलिसकर्मी तैयार किए गए हैं, जिसमे से 400 पुलिसकर्मी निजी सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे। इनमें 200 दिन में और 200 रात में सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। 2000 पुलिसकर्मी पूरे मेले की सुरक्षा पर नजर रखेंगे। पुलिस मेला परिसर के मार्ग पर नाके लगाकर वाहनों और लोगों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन

17 दिन तक लगने वाले हस्तशिल्प मेले में देश-विदेश से हस्तशिल्प कलाकार पहुंचेगे। विदेशी मेहमान भी मेले में शिरकत करेंगे। इस वर्ष 20 लाख से अधिक सैलानियों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। मेला परिसर में प्रवेश करने के लिए करीब पांच प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। सभी द्वार पर चार से पांच महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सभी हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से पर्यटकों की जांच की जाएंगी। सभी द्वारों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। पर्स और बैग की जांच के लिए बैग स्कैनर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में लोगों की सुरक्षा पर निगरानी रखने के लिए 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 20 से अधिक मचान बनाए गए हैं। जहां शार्प शूटर की तैनाती की जाएगी। शार्प शूटर मचान और पहाड़ी से दूरबीन से मेले की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
------------------------------------------------------
हट्स की छतों की फूस की सजावट और पेंटिंग का कार्य पूरा
फरीदाबाद। अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला सात फरवरी से आयोजित होने जा रहा है। इसको लेकर मेले की तैयारियां जोरो पर हैं। मेले में हट्स की छतों की फूस की सजावट और पेंटिंग का कार्य पूरा हो गया है। गोबर व मिट्टी से दीवारों की लिपाई का काम भी खत्म हो चुका है। मेले में सुरक्षा के मद्देनजर लोगों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे का कार्य भी पूरा हो चुका है। रात के समय में पर्यटकों को कोई असुविधा न हो इसके लिए लाइट्स का काम भी पूरा हो चुका है। सभी चौपालों को सफाई कर सजाया जा रहा है। संवाद
--------------------------------------
मेले की सुरक्षा के मद्देनजर धारा 163 लागू

फरीदाबाद। 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला सात फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अप्रिय घटना से निपटने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू कर दी है। वहीं, सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला स्थलों को अस्थायी क्षेत्र घोषित किया गया है। जिलाधीश विक्रम सिंह का कहना है कि लोग मेले के दौरान किसी भी प्रकार के हथियारों के साथ न आएं इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। यदि मेले में कोई गड़बड़ी या हस्तक्षेप पैदा करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति उपरोक्त आदेश के उल्लंघन का दोषी पाया जाता है तो वह भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 और अन्य लागू नियमों के अंतर्गत दंड का पात्र होगा। संवाद

-----------------------------------
14 निरीक्षकों और 200 कर्मियों पर सफाई व्यवस्था का जिम्मा

फरीदाबाद। शहर में सात फरवरी से शुरू होने जा रहे सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के आस-पास स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखवाने के लिए नगर निगम ने अपने अधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारी दी है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति के मेले में मेला परिसर के आसपास भी स्वच्छता और सुंदरता रहे। इसके लिए निगम ने 14 निरीक्षक समेत 200 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास के निर्देश पर स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वच्छता निरीक्षक बिशन तेवतिया को विभाग का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में दो वरिष्ठ निरीक्षक और 12 निरीक्षकों को कार्य सौंपा गया है। कुल 14 स्वच्छता निरीक्षक तैनात किए गए हैं। इनके अधिनस्थ 200 सफाई कर्मचारी स्वच्छता बनाए रखेंगे। ब्यूरो
-----------------------------------------
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के लिए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को मेला परिसर का दौरा किया। 7 फरवरी से शुरू होने जा रहे मेले के परिसर की चार दीवारी, वीआईपी पंडाल, वीआईपी गेट के अलावा अन्य सभी गेट व सभी जोन और पार्किग स्थल को पुलिस आयुक्त ने खुद पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों के साथ देखा। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस दौरान उनके साथ पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह व पुलिस उपायुक्त यातायात जसलीन कौर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
----------------------------------
पर्यटन मंत्री ने मुख्यमंत्री व कैबिनेट को मेले का दिया निमंत्रण

चंडीगढ़। विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व मंत्रिमंडल सहयोगियों को आमंत्रित किया है। उन्होंने मंत्रिमंडल सहयोगियों कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, विपुल गोयल, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी, आरती राव सिंह, श्रुति चौधरी, राज्यमंत्री राजेश नागर, गौरव गौतम को भी सहपरिवार सूरजकुंड मेले में आने का न्यौता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed