{"_id":"6543e2c3d2266afa3002c397","slug":"surajkund-diwali-fair-will-be-protected-with-1000-policemen-200-cctvs-and-drones-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16328-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 1000 पुलिसकर्मी, 200 सीसीटीवी और ड्रोन से होगी सूरजकुंड दिवाली मेले की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 1000 पुलिसकर्मी, 200 सीसीटीवी और ड्रोन से होगी सूरजकुंड दिवाली मेले की सुरक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शुक्रवार से शुरू हो रहे दीपावली उत्सव सूरजकुंड मेले की सुरक्षा में करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस आयुक्त ने डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनके साथ 5 एसीपी और 20 इंस्पेक्टर को सुपरविजन अधिकारी बनाया गया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया तीन से दस नवंबर तक चलने वाले दीपावली उत्सव सूरजकुंड मेले में दर्शकों के लिए दो पार्किंग बनाई गई है। ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 100 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मेले में 24 घंटे बम डिस्पोजल टीम मौजूद रहेंगी। चार दूरबीन के अलावा करीब 200 सीसीटीवी कैमरे से लोगों पर नजर रखी जाएगी। ब्लैक कमांडो की दो टीम व क्राइम ब्रांच और 100 महिला पुलिसकर्मी मेले में मौजूद रहेंगी। मेले की सुरक्षा के लिए 10 नाके, तीन फायर ब्रिगेड व चार एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात सेवाएं देंगी। लोगों की सुरक्षा में खोया-पाया केन्द्र, शिकायत केंद्र और पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है। डीएफएमडी और एक्स-रे बैगर मशीन लगाई गई है। मेले में टिकट बुकिंग के दौरान ही दर्शकों को पार्किंग स्थल की जानकारी भी मिलेगी। मेले को अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर का प्रभारी इंस्पेक्टर स्तर का होगा। इसके अलावा ईआरवी की टीमें मेले के साथ लगती सड़कों पर गश्त करती रहेंगी।