{"_id":"69a47da2b0bd0b4a4805ce27","slug":"sumit-sehgal-won-3-medals-in-one-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64039-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सुमित सहगल ने एक प्रतियोगिता में जीते 3 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सुमित सहगल ने एक प्रतियोगिता में जीते 3 पदक
विज्ञापन
-राष्ट्रीय स्तरीय पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में लहराया परचम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी सुमित सहगल ने एक ही प्रतियोगिता में तीन पदक जीतकर अपना परचम लहराया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में चल रही राष्ट्रीय स्तरीय पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में सुमित ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक पर कब्जा जमाया। इनमें उन्होंने सिंगल्स और डबल्स इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है जबकि मिक्स्ड इवेंट में रजत पदक उनके नाम रहा है।
शनिवार को खेले गए सिंगल्स के सेमीफाइनल में सुमित ने महाराष्ट्र के ऋशित को पांच सेट तक चले मुकाबले में 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं फाइनल में उन्होंने उत्तर प्रदेश के त्रिवेंद्र सिंह को चार सेट कर चले मुकाबले में 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके अलावा पुरुष युगल के फाइनल में सुमित ने त्रिवेंद्र सिंह के साथ मिलकर जगन्नाथ और ऋशित की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हरा दिया।
वहीं इसके बाद मिक्स्ड इवेंट में उन्होंने अपने जोड़ीदार काजल के साथ खेलते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि फाइनल में उन्हें त्रिवेंद्र और विजया की जोड़ी से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि तीन पदक जीतकर सुमित बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि एक ही प्रतियोगिता में तीन पदक जीतकर बेहद खुशी हो रही है। ऑस्ट्रेलिया में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण ना जीत पाने की कसर यहां पूरा हुआ है।