फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   suicide

Faridabad News: सूदखोरों की धमकियों से तंग युवक ने की आत्महत्या, आठ के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 07 Aug 2025 05:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिले के जनौली गांव में योगेश (24) ने सूदखोरों की लगातार धमकियों से परेशान होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई अमर सिंह की शिकायत पर गदपुरी थाना पुलिस ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

अमर सिंह के अनुसार, उसका भाई योगेश बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसने खुद बताया था कि कुछ लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और झूठे केस में फंसाने की बात कह रहे थे। शिकायत में कहा गया है कि जनौली गांव के गौरव, प्रमोद, अवतार, अनिल, कुलदीप, प्रहलाद, विनेश और पानीपत निवासी सचिन वर्मा लगातार योगेश को परेशान कर रहा था। इनमें से विनेश अत्यधिक ब्याज पर पैसे उधार देता था और फिर पैसे न मिलने पर धमकियां देता था।
विज्ञापन


पानीपत के सचिन वर्मा ने कुछ दिन पहले योगेश से 4 लाख रुपये खाते में और 1.5 लाख नकद ले लिए। जब योगेश ने पैसे मांगे तो सचिन वर्मा अपने साथ 7-8 गुंडे लेकर घर पहुंच गया और धमकियां देने लगा। गदपुरी थाना पुलिस ने अमर सिंह की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केश दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed