फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sub-inspector beat up a young man in the police station, his jaw got broken

Faridabad News: थाने में सब इंस्पेक्टर ने युवक को पीटा, टूटा जबड़ा

Thu, 10 Apr 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector beat up a young man in the police station, his jaw got broken
एनआईटी थाना पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना एनआईटी में तैनात सब-इंस्पेक्टर पर थाने में युवक को पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि एसआई ने इतना पीटा कि उसका जबड़ा टूट गया। थाना एनआईटी पुलिस ने एसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई को निलंबित कर दिया है।


एसजीएम नगर निवासी सत्यवान ने बताया कि उसका भाई मोहन राज बल्लभगढ़ स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से उनके भाई को वेतन नहीं दिया जा रहा था। कई बार उनके भाई ने वेतन मांगा, लेकिन कंपनी की ओर से नहीं दिया गया। जिसके चलते उनके भाई ने कंपनी की ओर से सप्लाई किया जाने वाला सामान अपने पास रख लिया। वहीं कंपनी वालों को कहा कि वेतन देने पर सामान वापस कर दिया जाएगा। आरोप है कि इस मामले में एनआइटी थाना में तैनात एसआई सुदीप सांगवान ने 27 मार्च को अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसे थाने में बुलाया। आरोप है कि थाने के हवालात में बंद कर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसका जबड़ा भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed