फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sub-health centres will be set up in Badauli and Bhankhari.

Faridabad News: बड़ौली और भांखरी में बनेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र

Tue, 29 Sep 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sub-health centres will be set up in Badauli and Bhankhari.
नगर निगम ने दोनों केंद्रों के निर्माण के लिए 47-47 लाख रुपये के टेंडर किए जारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नगर निगम ने बड़ौली और भांखरी गांव में उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों गांवों में स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए नगर निगम ने करीब 47 -47 लाख रुपये के अनुमानित लागत वाले टेंडर जारी किए हैं। दोनों उप स्वास्थ्य केंद्रों के बनने से मरीजों को जल्द उपचार मिल सकेगा।
टेंडर दस्तावेज के अनुसार, बड़ौली गांव में उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण पर 47 लाख 6 हजार 148 रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके निर्माण की कार्य अवधि 180 दिन निर्धारित की गई है। वहीं भांखरी गांव में बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र की अनुमानित लागत भी 47 लाख 6 हजार 148 रुपये है। इस केंद्र के निर्माण के लिए कार्य अवधि 270 दिन निर्धारित की गई है।
विज्ञापन




नगर निगम की ओर से दोनों कार्यों के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक एजेंसियां पांच अक्तूबर की शाम तक टेंडर जमा कर सकेंगी। इसके बाद छह अक्तूबर को सुबह 10 बजे नगर निगम फरीदाबाद में तकनीकी एवं वित्तीय प्रक्रिया के तहत निविदाएं खोली जाएंगी। दोनों कार्यों के लिए 94,120 रुपये की ईएमडी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से स्थानीय लोगों को प्राथमिक स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने में सहूलियत होगी। वर्तमान में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ग्रामीण आबादी को कई बार दूर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों या अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। नए केंद्रों के निर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।


यह मिलेंगी सुविधाएं


उप स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद आसपास के ग्रामीणों को कई सुविधाएं मिलेंगी। सेंटर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही टीबी और एचआईवी की दवाइयां सेंटर पर उपलब्ध रहेगी, जिससे मरीजों को दूर - दराज न जाकर अपने ही गांव में सुविधाएं मिलेगी। मरीज सभी प्रकार की दवाइयां व परामर्श ले सकेंगे। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए भी कैंप लगाकर उन्हें बेहतर सुविधा और दवाइयां मिल सकेंगी।



बड़ौली और भांखरी गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की योजना है। इससे आसपास के ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा। इन्हेंं बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
- डॉ. एमपी सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed