फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students will become entrepreneurs, will sell products in Diwali fair

Faridabad News: विद्यार्थी बनेंगे एंटरप्रेन्योर, दिवाली मेले में बेचेंगे उत्पाद

Mon, 06 Nov 2023 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Students will become entrepreneurs, will sell products in Diwali fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। राजकीय स्कूलों में पढ़ाई के साथ छात्रों को उद्यमी बनाने का गुण सिखाया जाएगा। दीपावली को ध्यान में रखते हुए क्लस्टर रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) के आधार पर सेक्टर 55, एनआईटी में बुधवार को मेले का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन की ओर से पंजीकरण कर जगह उपलब्ध कराने की प्रकिया अंतिम चरण में है।
दीपावली के मौके पर जिले के कई स्कूलों में छात्रों की ओर से दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए स्कूल स्तर पर तैयारियां शुरु कर दी गई है। मेले में स्कूली छात्र-छात्राएं अपने हाथ से बनी वस्तुओं को बाजार से सस्ते दर पर बेचेंगे। मेले के दौरान हुए लाभ में आफिस प्रबंधन 10-15 फीसदी अपने पास रखेंगा। इसे स्कूल प्रबंधन में बांटा जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर 55 राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य डॉ. सतेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल में गौच्छी, सेक्टर 22 सहित 14 राजकीय स्कूल के छात्र इस मेले में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा एनआईटी एक राजकीय कन्या विद्यालय में भी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छात्राएं अपने हाथ से बने सामान को बनाकर लाएंगे। उसे बेचा जाएगा। इसके अलावा खाने पीने की भी दुकानें लगाई जाएगी। बताया जा रहा है कि छात्र कूपन के माध्यम से पैसे का आदान प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कई स्कूलों में दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छात्र अपने घरों से सामान बनाकर लाएंगे। उसे दूसरे छात्र खरीद सकते है।
आशा दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed