फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students will be provided with information on yoga and a healthy lifestyle.

Faridabad News: विद्यार्थियों को दी जाएगी योग और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी

Wed, 07 Oct 2026 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Students will be provided with information on yoga and a healthy lifestyle.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ योग और शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों और शारीरिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के सरकारी स्कूलों से भी शिक्षक इसमें शामिल होंगे। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक स्कूलों में विद्यार्थियों को योग के विभिन्न आसन और उनके फायदे बताएंगे।


प्रशिक्षण में केवल योगासन ही नहीं सिखाए जाएंगे, बल्कि शिक्षकों को योग की बुनियादी जानकारी और इसे रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करने के तरीके भी बताए जाएंगे। शारीरिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों के माध्यम से स्कूलों में योग के साथ खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के इंचार्ज जलवंत सिंह ने बताया कि जिले के कुछ शिक्षकों को योग प्रशिक्षण के लिए पतंजलि पीठ से प्रशिक्षण दिलाया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब ये शिक्षक जिले के अन्य शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए प्रशिक्षित शिक्षकों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed