{"_id":"6a6a4dc87f693f5304013a1c","slug":"students-were-informed-about-career-and-self-employment-opportunities-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76151-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विद्यार्थियों को कॅरिअर और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विद्यार्थियों को कॅरिअर और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में बताया
विज्ञापन
जिले के विभिन्न विद्यालयों और आईटीआई में आयोजित हुए सेमिनार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मंडल रोजगार कार्यालय फरीदाबाद की ओर से व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में कॅरिअर सेमिनार आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार, कौशल विकास और कॅरिअर विकल्पों के प्रति जागरूक करना रहा।
सेमिनार राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-5, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिकरोना, ओल्ड फरीदाबाद, बड़खल और बल्लभगढ़ सहित कई विद्यालयों एवं संस्थानों में आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक रोजगार अधिकारी डॉ. नेहा सिंह ने विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण, सरकारी नौकरियों की तैयारी की रणनीति और स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास बेहद जरूरी हैं।
विज्ञापन
यंग प्रोफेशनल स्नेहा अदलखा और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य सतीश कुमार ने भी विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य तय कर समयबद्ध तैयारी करने की सलाह दी।