{"_id":"65b7aa6f9d0ba10ad5097ff4","slug":"students-said-there-should-be-discussion-on-examination-even-before-the-board-examination-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-19999-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विद्यार्थियों ने कहा-बोर्ड परीक्षा से पहले भी होनी चाहिए परीक्षा पे चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विद्यार्थियों ने कहा-बोर्ड परीक्षा से पहले भी होनी चाहिए परीक्षा पे चर्चा
विज्ञापन
360 स्कूलों के 10 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के करीब 360 सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के करीब 10 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को देखा। इसके लिए स्कूलों में छोटी और बड़ी स्क्रीन लगाई गई थीं। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त परीक्षा देने के गुर सीखे। विद्यार्थियों का कहना था कि परीक्षा से पहले भी इस प्रकार का एक और कार्यक्रम होना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-55 राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और एनआईटी-तीन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में बड़खल विधायक सीमा त्रिखा ने हिस्सा लिया। सेक्टर-55 स्थित राजकीय स्कूल में मौजूद केंद्रीय मंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा परिणाम से हताश होने की जरूरत नहीं है। परीक्षा में कम अंक लाने वाले विद्यार्थी भी भविष्य में बेहतर करते हैं। परीक्षा में कम या ज्यादा अंक आना किसी भी विद्यार्थी का भविष्य निर्धारित नहीं करता है। सेक्टर-3 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के छात्रों का कहना था कि प्रधानमंत्री का यह प्रेरक भाषण विद्यार्थियों में एक विशेष प्रकार की उर्जा पैदा करता है।
जिले के छह राजकीय स्कूल के 42 छात्रों, शिक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी आशा दहिया ने दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित परीक्षा पे चर्चा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक भाषण से नई उर्जा मिली है। उन्होंने बताया कि दोस्तों के बीच स्वस्थ स्पर्धा होनी चाहिए। इससे परीक्षा की तैयारी में भी मदद मिलती है। बसेलवा कॉलोनी स्थित मोहन ऋषि स्कूल के छात्रों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्कूल के मुख्य अध्यापक मनीष गौतम ने कहा कि इससे बोर्ड की परीक्षाएं देने वाले छात्रों पर परीक्षाओं का दबाव कम होता है। मालूम हो कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं कक्षा के करीब 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें।
विज्ञापन
-- -- -- -
पीएम का संबोधन देता है विद्यार्थियों में ऊर्जा
नविता : परीक्षा के दौरान इस प्रकार के प्रेरणादायक भाषण होने चाहिए। इससे विद्यार्थियों को एक विशेष प्रकार की ऊर्जा मिलती है।
शीतल : चुनौतियों से हमेशा सीखने को मौका मिलता है। चुनौतियों का सामना करना चाहिए। इससे हमें हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है।