{"_id":"699f3c735d09afad1605cfed","slug":"students-said-the-english-question-paper-was-easy-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63753-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छात्रों ने अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को बताया आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छात्रों ने अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को बताया आसान
विज्ञापन
कहा, ग्रामर के कुछ हिस्से ने जरूर परेशान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। पेपर के पहले दिन छात्रों के चेहरे पर ऊर्जा साफ झलक रही थी। छात्रों ने अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को आसान बताया। छात्रों का कहना था कि ग्रामर के कुछ हिस्से ने जरूर परेशान किया, उसके अलावा प्रश्नों को हल करने में कुछ खास परेशानी नहीं हुई।
परीक्षा केंद्र में मोबाइल, कैलकुलेटर और स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर रोक लगाई गई थी। वहीं छात्रों के प्रवेश पत्र पर भी दिशा निर्देश साफ लिखे थे। जिले के 80 केंद्रों पर दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक एचबीएसई की कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित की गई। पहले दिन अंग्रेजी कोर और अंग्रेजी इलेक्टिव की परीक्षा हुई।
छात्रों से बातचीत
मुझे अनसीन पैसेज थोड़ा कठिन लगा। उसके अलावा ग्रामर और क्वेश्चन काफी सरल आए थे। पहले पेपर की थोड़ी टेंशन हो रही थी, लेकिन पेपर अच्छा गया। - खुशी शर्मा, एनवीएम पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
पेपर काफी आसान आया था। लिटरेचर पोर्शन से भी सिलेबस के अनुसार पूछा गया था। सवाल भी काफी आसान लगे। -मेहक पटेल, एनवीएम पब्लिक स्कूल
मुझे ग्रामर में थोड़ी दिक्कत हुई थी। पिछले एक सप्ताह में पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल किए थे। उनके काफी मदद मिली। - मोहित, एनवीएम पब्लिक स्कूल
मैंने सभी प्रश्न हल किए। व्याकरण थोड़ा परेशान करने वाला रहा। हालांकि पेपर काफी अच्छा गया। अब अगले पेपर की तैयारी पर फोकस करना है। - खुश्बू, एनवीएम पब्लिक स्कूल