{"_id":"64a99ee1db37170ff5024c48","slug":"students-installed-social-media-apps-in-tablets-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8606-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-अधिगम : विद्यार्थियों ने टैबलेट में इंस्टॉल किए सोशल मीडिया एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-अधिगम : विद्यार्थियों ने टैबलेट में इंस्टॉल किए सोशल मीडिया एप
Sat, 08 Jul 2023 11:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
ई-अधिगम : विद्यार्थियों ने टैबलेट में इंस्टॉल किए सोशल मीडिया एप
-छात्र फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचेट का कर रहें प्रयोग, जांच में 12 मामले सामने आए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों के छात्र टैबलेट के साॅफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया का प्रयोग करने लगे हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने के एक सप्ताह में ही ऐसे 12 मामले आने से विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को सतर्कता बरतने को कहा है। विभाग ने ई-अधिगम के तहत राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को करीब 30 हजार टैबलेट वितरित किए हुए हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए हैं। ग्रीष्मकालीन आवकाश में भी बच्चों को टैबलेट पर ही होमवर्क और ऑनलाइन पढ़ाई कराई गई थी। विभाग की ओर से दिए गए टैबलेट में सिर्फ शिक्षा विभाग के ही दो सॉफ्टवेयर चलते हैं। उन दो एप में सिर्फ पढ़ाई से संबंधित सामग्री ही बच्चों को दी जाती है। म्यूजिक व यूट्यूब जैसी एप भी नहीं चलते है।
लेकिन, कुछ विद्यार्थी सरकारी टैबलेट के साॅफ्टवेयर से छेड़छाड़ कर अपने मनपसंद एप चला रहे हैं। इसकी वजह से ऑनलाइन पढ़ाई और पाठ्यक्रम से जुड़े एप चलाने में दिक्कत आ रही हैं। इस पर कुछ स्कूलों ने बच्चों के टैबलेट की जांच की तो कुछ छात्र इसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम व स्नैपचेट जैसे सोशल नेटवर्किंग का प्रयोग करते मिलें। ऐसा 12 विद्यार्थियों के टैबलेट में मिला है। पहली बार पकड़े जाने पर विभाग की ओर से इन विद्यार्थियों को अभिभावक के सामने चेतावनी देकर छोड़ दिया है। दोबारा टैबलेट के साॅफ्टवेयर से छेड़खानी करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी और टैबलेट ले लिया जाएगा। पिछले वर्ष करीब 150 ऐसे मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
टैबलेट खो जाने पर करानी होगी पुलिस रिपोर्ट
विद्यार्थी को अपना टैबलेट गुम होने या फिर चोरी होने पर इसकी एफआईआर दर्ज करवाकर स्कूल में जमा करवानी होगी। यदि किसी विद्यार्थी से टैबलेट टूट गया है या खराब हो गया है तो टैबलेट जमा करवाकर सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा।
-टैबलेट के साॅफ्टवेयर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इन विद्यार्थियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। दोबारा ऐसी शिकायत आती है, तो टैबलेट वापस ले लिया जाएगा। -धमेंद्र अधाना, ई-अधिनियम जिला प्रभारी