{"_id":"6984f491999ee5979707efb0","slug":"students-from-pathkhori-won-3-gold-and-3-silver-medals-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-109703-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पाठखोरी के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड व 3 सिल्वर मैडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पाठखोरी के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड व 3 सिल्वर मैडल
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। पीएम श्री स्कूल्स गेम्स के जिला स्तरीय खेलों में पाठखोरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड और 3 सिल्वर मैडल जीतकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मालब में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में पाठखोरी स्कूल का दबदबा साफ देखने को मिला।
पीएम श्री मालब के प्रधानाचार्य सुरेश पांडे ने बताया कि नूंह खंड के मालब गांव में आयोजित इन खेलों में छात्रों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास का ही परिणाम है कि पाठखोरी स्कूल ने कुल 6 पदक अपने नाम किए।100 मीटर दौड़ में अंसार ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मैडल जीता। रिले रेस में सबरूना, सनव्वर, इरसाना और अरवाना की टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। हाई जंप में सनव्वर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अपने नाम किया। वहीं, सबरूना ने 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया और गुलफाना ने लॉन्ग जंप में सिल्वर मैडल जीता। प्रधानाचार्य परवीन सैनी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद