फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students entrusted with the responsibility of cultural and social work

Faridabad News: विद्यार्थियों को सौंपा सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों का जिम्मा

Sat, 25 Nov 2023 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Students entrusted with the responsibility of cultural and social work
विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कमेटी का भी किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों का जिम्मा विद्यार्थियों को सौंपा गया है। इसके अलावा स्कूल परिसर में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्राथमिक स्तर पर कुछ होनहार विद्यार्थियों की एक कमेटी का भी गठन किया गया है। हालांकि, गंभीर मामले का निपटारा शिक्षकों की विशेष टीम करती है।
सरकारी स्कूल का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में एक छवि बन जाती है कि वहां पढ़ाई ही हो जाए तो बहुत है। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और बेहतर रखरखाव का भी अभाव होगा। शहर का राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के शिक्षकों और बच्चों की टीमें इस छवि को बदलने की तैयारी में लगी हैं।स्कूल के विद्यार्थियों की एक टीम बनाई गई है, जो सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों को कराएगी। साथ ही निजी स्कूल की तर्ज पर सुरक्षा, स्वच्छता की भी जिम्मेदारी इन विद्यार्थियों को सौंपी गई है। यही टीम स्कूल में पौधरोपण करेगी और उनका रखरखाव करेगी। नौवीं से 12वीं कक्षा तक के 40-40 छात्रों की चार हाउस बनाए गए हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रत्येक क्लब को 10-10 दिनों तक विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। मॉडल स्कूल में चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों का अभाव है। इसे दूर करने के लिए ब्लू, ग्रीन, रेड और एक अन्य हाउस बनाए गए हैं। ग्रुप पर कप्तान, हेड ब्वाय और अधिकारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

स्कूल में बिना पहचान पत्र नहीं मिलेगा प्रवेश

स्कूल में प्रत्येक छात्रों को पहचान पत्र दिए गए हैं। बगैर पहचान पत्र किसी भी छात्र को स्कूल परिसर में प्रवेश करने की स्वीकृति नहीं है। रोजाना मुख्य गेट पर ग्रीन हाउस की टीम जांच करती है। इसी प्रकार स्कूल में सफाई, क्लासरूम में गंदगी और छात्र-छात्राओं पर नजर रखती है। सरकार की ओर से मॉडल संस्कृति स्कूल बना दिया गया है, लेकिन यहां 16 शिक्षकों की कमी है। यहां 44 शिक्षकों का पद स्वीकृत है। इसमें से मात्र 28 शिक्षक हैं, जो पहली से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाते हैं। शिक्षकों की कमी को देखते हुए कुछ शिक्षक को बाहर से भी बुलाया जाता है। वह अपनी इच्छा से बच्चों को पढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



निजी स्कूल की तर्ज पर चार हाउस बनाए गए हैं, जो स्कूल परिसर में सफाई से लेकर छात्रों की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखते हैं। अगर कोई दिक्कत होती है, तो उसे दूर कर दिया जाता है। -परेश गुप्ता, प्राचार्य एनआईटी 3 राजकीय स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed