फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Student Transport Safety Scheme will continue this year as well.

Faridabad News: इस साल भी जारी रहेगी विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना

Sun, 05 Apr 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Student Transport Safety Scheme will continue this year as well.
कक्षा एक से 12 तक के छात्रों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिन विद्यार्थियों का स्कूल घर से एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर है, उन छात्रों के लिए अच्छी खबर है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा चलाई जा रही विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना इस वर्ष भी जारी रहेगी। इस योजना के लिए राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से 12 तक के छात्र पात्र होंगे।

जिले के 378 राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक छात्र योजना से लाभान्वित होंगे। पहले यह योजना सीमित स्तर पर चलाई जा रही थी। लेकिन अब जहां से भी मांग आएगी, वहां विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। विभाग विद्यार्थियों के स्कूल आने-जाने के परिवहन खर्च को खुद वहन करेगा। कक्षा एक से 12 तक के उन विद्यार्थियों के लिए यह योजना लागू की गई थी जिन्हें स्कूल पहुंचने के लिए निर्धारित दूरी से अधिक सफर तय करना पड़ता है। इस योजना का संचालन संबंधित स्कूलों की प्रबंधक समितियों की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना को लेकर निदेशालय की तरफ से एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें पिछले शैक्षणिक सत्र में इस योजना के तहत खर्च की गई राशि की जानकारी मांगी गई है। विद्यालय प्रबंधन समितियों को उपयोगिता प्रमाण पत्र और खाते में जमा ब्याज की राशि की रसीद जमा करनी होगी। इसके लिए 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूर-दराज से आने वाले छात्रोंं को मिलेगी राहत

योजना से दूर-दराज से आने वाले छात्रों को राहत मिलेगी। योजना के संचालन के लिए विद्यालय के प्राचार्यों के बैंक खाते के माध्यम से राशि भेजी जाती है। 50 से अधिक छात्र होने पर दूर से स्कूल आने छात्रों के लिए मुफ्त सेवा उपलब्ध करवाई जाती है। इसके अलावा जिन गांवों में स्कूल आने वाले छात्रों की संख्या पांच से दस है, वहां शिक्षा विभाग द्वारा बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।

--वर्जन
जिले में विद्यालयों की कमी नहीं है। हालांकि जो छात्र दूर से पढ़ने आते हैं, उनको इस योजना से फायदा पहुंचेगा। विभाग को पिछले सत्र में खर्च हुई राशि की जानकारी भेजने में अभी समय लग सकता है। - धीरज, खंड शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed