{"_id":"68e10d8c48979b04690619c8","slug":"student-presentations-fixed-shops-in-the-mall-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52824-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां मेले में बिखेर रहीं रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां मेले में बिखेर रहीं रौनक
विज्ञापन
हरियाणवी, राजस्थानी और पंजाबी लोकगीतों पर सामूहिक नृत्य की दी मनमोहक प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड दिवाली मेले में मुख्य चौपाल पर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां मेले में खूब रौनक बिखेर रही हैं। मुख्य चौपाल पर लोक कलाकारों के साथ स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा दी जा रहीं मनमोहक प्रस्तुतियां लोगों आकर्षित कर रही हैं।
शनिवार को बीएमडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरूरपुर, बीएमडी कॉन्वेंट स्कूल एनआईटी और बीपी पब्लिक स्कूल फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने हरियाणवी, राजस्थानी और पंजाबी लोकगीतों पर सामूहिक और एकल नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से मनोरंजन किया। वहीं, बीन पार्टी और अन्य कलाकारों ने भी अपने शानदार कार्यक्रम से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का कार्य किया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अधिकारी, स्टाफ सदस्य व दर्शक रहे।
एनजीएफ के मॉडल्स ने फैशन शो में बिखेरा जलवा
फरीदाबाद। सूरजकुंड दिवाली मेला में शुक्रवार देर सायं मुख्य चौपाल पर एनजीएफ कॉलेज की ओर से फैशन शो का आयोजन किया गया। शो ने दर्शकों को भारतीय फैशन ट्रेंड्स के मिश्रण से रूबरू कराया। इसमें मॉडल्स ने रचनात्मकता और डिजाइन कौशल की प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई। शो के माध्यम से हरियाणवी वेशभूषा और स्वदेशी पहनावे को मॉडल्स ने शानदार अंदाज में प्रस्तुत किया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
नगाड़ा पार्टी व बीन पार्टी ने उत्साह से भरा माहौल
मेले में लोक कलाकार पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आगंतुकों का मन मोह रहे हैं और उन्हें प्राचीन संस्कृति के गौरवशाली अतीत से भी जोड़ रहे हैं।कार्यक्रम में नगाड़ा पार्टी व बीन पार्टी आदि की हरियाणवी लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को परंपरागत और उत्साहपूर्ण बना दिया है। दर्शक भी तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। इन्हीं कलाकारों में रोहतक से आया महिला लोक कलाकारों का 'आरती समूह' प्राचीन लोकगीतों से लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहा है। मेला में आए लोगों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।