फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Strictness on those who park autos illegally at Sohna turn

Faridabad News: सोहना मोड़ पर अवैध रूप से ऑटो खड़े करने वालों पर सख्ती

Mon, 11 Aug 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Strictness on those who park autos illegally at Sohna turn
ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर चालान काटे, यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-22 स्थित सोहना मोड़ पर अवैध रूप से खड़े ऑटो चालकों को हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारी अनोज कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से स्थानीय लोगों और राहगीरों की ओर से ऑटो चालकों के रूप से सड़क किनारे खड़े होने की शिकायतें मिल रही थीं। इस कारण यातायात बाधित हो रहा था और पैदल यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए रविवार को टीम गठित कर मौके पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर अवैध रूप से पार्क किए गए ऑटो को हटवाया और कई चालकों के चालान काटे। साथ ही ऑटो चालकों को चेतावनी दी गई कि यदि आगे से सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े किए या नियमों का उल्लंघन किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनोज कुमार ने कहा कि पिछले सात महीने में अवैध पार्किंग के 50 हजार से अधिक का चालान काटे गए हैं। शहर में आने-जाने वाले लोगों को बिना किसी बाधा के यात्रा करने का अधिकार है और इसके लिए नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि सड़कें अतिक्रमण मुक्त और यातायात सुचारू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article