{"_id":"6484a8fa909f1a721707beb4","slug":"strict-rpf-against-the-accused-action-is-being-taken-under-the-campaign-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-6503-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आरोपियों के खिलाफ सख्त आरपीएफ, अभियान के तहत हो रही है कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आरोपियों के खिलाफ सख्त आरपीएफ, अभियान के तहत हो रही है कार्यवाही
Sat, 10 Jun 2023 10:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 10 Jun 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ सख्त आरपीएफ, अभियान कार्रवाई
रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को आरपीएफ ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए अभियान के तहत काम कर रही है, इसके लिए विशेष तौर पर दो टीमों का गठन किया गया है। आरपीएफ ने आरोपियों से पिछले दो वर्षों में छह लाख से ज्यादा की रेल संपत्ति को बरामद किया है।
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 320 एक्सप्रेस और लोकल गाड़ियां गुजरती हैं, 52 गाड़ियों का स्टेशन पर ठहराव है, सुबह और शाम को स्टेशन पर भीड़ बढ़ जाती है, हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर टीमें रेलवे स्टेशन पर सक्रिय नजर आ रही हैं। यात्रियों से पूछताछ, सामान की जांच और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के प्रति टीम अभियान के तहत काम कर रही है। इसके अतिरिक्त महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की टीम मेरी सहेली तैनात है, रेलवे स्टेशन और ट्रेन में यात्रा के दौरान महिलाओं से उनकी परेशानियां पूछ रही हैं।
-- -
आरोपियों के खिलाफ की जा रही है कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, साल 2021-22 में आरपीएफ ने ओएचई, तार और सिग्नल वायर सहित अन्य रेलवे संपत्ति की चोरी करने वाले 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 45890 रुपए और साल 2022-23 में सात आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए करीब 24020 रुपए की रेलवे संपत्ति बरामद की है। रेलवे एक्ट के तहत साल 2021-22 में 826 और 2022-23 में 176 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जुर्माना लगाया गया है। आरपीएफ की सख्ती से रेलवे परिसर में चोरी के मामले कम हुए हैं।
विज्ञापन
कार्रवाई
गर्मी को देखते हुए मॉक ड्रिल
बढ़ती गर्मी के कारण आगजनी की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं ऐसे में रेलवे स्टेशन पर बचाव के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। वरिष्ठ जिला अग्निशमन अधिकारी रामदत्त भारद्वाज ने आग से बचाव के उपाय बताए। वरिष्ठ जिला अग्निशमन अधिकारी द्वारा कार्यशाला में आरपीएफ और मौजूद स्टाफ को आग लगने के कारण, आग पर काबू पाने तरीके सहित अन्य जानकारी दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर उत्तम तोमर ने बताया सुरक्षा के लिहाज से टीमें बनाई गई है, लगातार कार्रवाई की जा रही है।