फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Street lights will be lit automatically in smart city

स्मार्ट सिटी में ऑटोमेटिक जलेंगी स्ट्रीट लाइटें

Sat, 05 Mar 2022 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Street lights will be lit automatically in smart city
Street lights will be lit automatically in smart city
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद वासियों को स्मार्ट पार्क और सड़कों के साथ ही स्मार्ट स्ट्रीट लाइटों की जल्द सौगात मिलेगी। यह सोलर लाइटें ऑटोमेटिक जलेंगी और बुझेंगी। इसके दौरान लाइटों की रोशनी का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस योजना पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनकी निगरानी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम रिकॉर्ड के अनुसार, पांच विधानसभा क्षेत्र बड़खल, फरीदाबाद, एनआईटी, तिगांव और बल्लभगढ़ हैं। इनमें 49 हजार स्ट्रीट लाइटें हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पास इनको जलाने और बुझाने का जिम्मा है। अंधेरा होते ही लोग इसे जला देते हैं। कई बार इनको बंद करना भूल जाते हैं। कुछ इलाकों में निगम के जेई लाइटों को बंद और चालू करना भूल जाते हैं। इस कारण अक्सर दिन में लाइटें जलती रहती हैं। साथ ही अगर स्ट्रीट लाइट खराब हो जाती हैं तो उसकी सूचना नगर निगम को समय से नहीं मिल पाती है। इसको देखते हुए स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इंटीग्रेटेड स्ट्रीट लाइट कंट्रोल सिस्टम तैयार करने की योजना बनाई है। जिससे सभी को एक साथ ऑन-ऑफ कर सकें। सेक्टर-20ए में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तैयार किया गया है। जहां पर पूरे शहर के अंदर लगे ट्रैफिक सिग्नल को कंट्रोल किया जाता है। यहीं से स्ट्रीट लाइटों को भी जोड़ा जाएगा। इससे एक साथ ट्रैफिक सिग्नल, सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइटों को कंट्रोल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जीपीएस से रखी जाएगी नजर
योजना के तहत प्रथम चरण में स्मार्ट सिटी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली स्ट्रीट लाइटों के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा। नए पोल और केबल लगाए जाएंगे। जीपीएस से स्ट्रीट लाइटों पर चलने वाले लोड का आकलन किया जा सकेगा। वहीं फाल्ट होने पर तुरंत सूचना कंट्रोल रूम को मिलेगी। इससे कर्मचारियों को भेजकर मौके पर लाइट को ठीक करवाया जा सकेगा। जिन पर स्ट्रीट लाइटों पर लोड ज्यादा होगा, उन्हें तुरंत बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
शहर बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इंटीग्रेटेड स्ट्रीट लाइट कंट्रोल सिस्टम योजना पर काम किया जा रहा है। प्रथम चरण में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में सोलर ऑटोमेटिक एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। इनके संचालन कंट्रोल कमांड एंड कंट्रोल रूम से किया जाएगा।
- डॉ. अरविंद शेखावत, उप महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed