{"_id":"68b87a80faaca45bf10f0879","slug":"street-lights-on-the-main-road-of-sector-64-are-not-working-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50533-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर 64 की मुख्य सड़क की स्ट्रीट लाइट खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर 64 की मुख्य सड़क की स्ट्रीट लाइट खराब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ऊंचा गांव से सेक्टर-64 को ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। सड़क पर लगी सभी स्ट्रीट लाइटें काफी समय से खराब पड़ी हुई हैं। वहीं, कई जगहों पर लाइट के पोल भी टूटे हुए हैं। इससे रात्रि में वाहन चालकों और राहगीरों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ऊंचा गांव से सेक्टर 64-65 को जानी वाली मुख्य सड़क के एक ओर मार्केट बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर सेक्टरवासी रहते है। इस सड़क पर लोगों की सुविधा के लिए स्ट्रीट लाइटों को लगाया गया था। स्थानीय निवासी लेखराम ने बताया कि पिछले तीन महीनों से यह स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। इस कारण रात में सड़क पर अंधेरा छाया रहता है। सड़क पर वाहनों की अधिक आवाजाही रहती है और अंधेरा होने के कारण छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती है। वहीं, हेमंत ने कहा कि अंधेरा होने की वजह से महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक परेशानी होती है। इसके कारण महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है।
00
एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता अश्विनी गौड़ का कहना है कि वह जल्द ही सभी लाइटों को ठीक करवा देंगे।