{"_id":"68700ef3a30c21ce390232cd","slug":"street-lights-have-not-been-installed-yet-on-two-flyovers-and-one-dividing-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46910-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो फ्लाईओवरों व एक डिवाइडिंग रोड पर अब तक नहीं लगीं स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो फ्लाईओवरों व एक डिवाइडिंग रोड पर अब तक नहीं लगीं स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
अंधेरे में हादसे की रहती हैं आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के नीलम, बड़खल फ्लाईओवर व सेक्टर 15-16 की डिवाइडिंग रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम पिछले माह के अंत से शुरू होने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक काम नहीं हो पाया है।
इन फ्लाईओवरों व सड़क पर अंधेरा रहने से रात के समय वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। खासकर रोजाना इन मार्गों से आने-जाने वाले यात्रियों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट चालकों को हर पल हादसे का डर सताता रहा है।
रेलवे ओवरब्रिज क्षेत्र में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से यहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। अंधेरा होते ही ये फ्लाईओवर ब्लैक स्पॉट में तब्दील हो जाते हैं। एफएमडीए द्वारा करीब चार महीने पहले टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी को काम सौंपा जा चुका था लेकिन न तो किसी साइट पर बोर्ड लगा है और न ही काम शुरू होने की कोई तैयारी नजर आ रही है।
विज्ञापन
भारी वाहन चालकों को लेन पहचानने में हो रही मुश्किल
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि अधिकारी सिर्फ तारीखें आगे बढ़ा रहे हैं लेकिन सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ी इस योजना को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई दे रही। इनका कहना है कि अंधेरे के कारण रात के समय भारी वाहन चालकों को लेन की पहचान करना मुश्किल हो जाता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
हादसे और ट्रैफिक जाम का कारण बन रहे फ्लाईओवर
नीलम फ्लाईओवर शहर के सबसे व्यस्त जंक्शन में से एक है। जो रेलवे लाइन पार करता है। यहां स्ट्रीट लाइटें न होने से जाम और टक्कर की आशंका बनी रहती है। सेक्टर 15-16 के डिवाइडिंग रोड पर रात में सैकड़ों ट्रक और गाड़ियां गुजरती हैं। अंधेरा होने से दिशा भ्रम होता है। वहीं बड़खल फ्लाईओवर दिल्ली-फरीदाबाद रूट का प्रमुख मार्ग है।
प्रशासनिक लापरवाही या तकनीकी देरी
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि एजेंसी को काम सौंपा जा चुका है तो फिर देरी क्यों हो रही है। क्या यह तकनीकी स्वीकृति से जुड़ी अड़चन है या प्रशासनिक लापरवाही है।
सेक्टर 15-16 के डिवाइडिंग रोड पर फाउंडिंग का काम शुरू कर दिया गया है। बाकी काम बारिश के बाद शुरू कर दिया जाएगा। एक से डेढ़ महीने में सड़कों पर काम दिखने लगेगा। - कार्यकारी अभियंता एफएमडीए, क्षितिज